आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सरकारी फंड गबन मामले में सीबीआई (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. वह उस समय हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग में प्रधान सचिव के पद पर तैनात थे. इन खातों में अनियंत्रित तरीके से फंड ट्रांसफर किए गए और धोखाधड़ी वाले लेन-देन के जरिए 60.54 करोड़ रुपये की सरकारी राशि का गबन कर लिया गया. मामले में उनके खिलाफ मजबूत सबूत मिले हैं और आज अग्रवाल को अदालत में पेश किया जाएगा.
हरियाणा सरकार के कहने पर सीबीआई ने यह मामला अपने हाथ में लिया था. जांच में पता चला कि ये खाते हरियाणा सरकार के वित्त विभाग के मौजूदा नियमों का उल्लंघन करके खोले गए थे और बाद में इनमें तय सीमा से अधिक फंड ट्रांसफर किया गया था. ये खाते उस समय प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान खोले गए थे. बता दें कि इसी मामले में सीबीआई ने दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, पंचकूला सहित 6 जगहों पर छापेमारी की है.
यह मामला हरियाणा सरकार के 8 विभागों और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के 2 विभागों (चंडीगढ़ नगर निगम और क्रेस्ट चंडीगढ़) में सरकारी निधियों के गबन से संबंधित है. एक अधिकारी के मुताबिक, आईडीएफसी (IDFC) फर्स्ट बैंक और एयू (AU) फाइनेंस बैंक में रखे फंड के दुरुपयोग की चल रही जांच के तहत हरियाणा कैडर के सीनियर अधिकारियों और नोएडा स्थित विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसके डायरेक्टर से जुड़ी जगहों पर तलाशी ली गई.
इससे पहले राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रणधीर सिंह और राजेश सांगवान के रूप में हुई थी. रणधीर सिंह हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स के पद पर कार्यरत हैं, जबकि राजेश सांगवान हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड में कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स हैं.
ये भी पढ़ें: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित गड़बड़ी की जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर
इन दोनों आरोपियों की मुख्य आरोपियों के साथ धोखाधड़ी को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका सामने आई है. इस मामले में अभी तक राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…