लीगल

हाईकोर्ट पहुंचा दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव का मामला, उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग को चुनौती

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026-27 की पूरी प्रक्रिया और राजनीतिक दलों के कथित प्रभाव को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 16 सितंबर को सुनवाई करेगा. यह याचिका ‘विजेता’ नामक याचिकाकर्ता की ओर से दायर की गई है. इसमें कई मुख्य बिंदू उठाए गए हैं.

शॉर्टलिस्टिंग और अधिसूचना को चुनौती

याचिका में 11 सितंबर 2026 को जारी उस आधिकारिक नोटिस को चुनौती दी गई है जिसके जरिए डूसू के विभिन्न पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव) के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इसके अलावा 13 अगस्त 2026 की मुख्य चुनाव अधिसूचना को भी खारिज करने की मांग की गई है.

राजनीतिक दलों का प्रभाव

याचिकाकर्ता का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में विभिन्न राजनीतिक दलों और उनके अनुषांगिक छात्र संगठनों का सीधा हस्तक्षेप दिखाई दे रहा है. याचिका में एबीवीपी (BJP), एनएसयूआई (Congress), एसएफआई-एआईएसए गठबंधन और एएसएपी (AAP) जैसे छात्र संगठनों द्वारा उम्मीदवारों के पैनल घोषित किए जाने का विशेष रूप से हवाला दिया गया है. याचिकाकर्ता का दावा है कि राजनीतिक दलों द्वारा टिकट जारी करना और समर्थन देना लिंगदोह समिति की सिफारिशों के खिलाफ है.

डूसू संविधान के प्रावधानों को चुनौती

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि शॉर्टलिस्ट किए गए कुछ उम्मीदवारों की स्वीकार्यता चुनाव अधिसूचना में तय की गई शर्तों के अनुरूप नहीं है, इसके बावजूद चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ संविधान के क्लॉज 6(i) और 6(ii) को भी चुनौती दी गई है. याचिकाकर्ता के अनुसार, यह प्रावधान राजनीतिक दलों से जुड़े छात्र संगठनों को व्यवस्था में मान्यता देता है, जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और लिंगदोह समिति की भावना से टकराता है.

लिंगदोह समिति की सिफारिशें

याचिका में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व आदेशों और लिंगदोह समिति (Lyngdoh Committee) की सिफारिशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि छात्रसंघ चुनाव पूरी तरह से राजनीतिक दलों के प्रभाव से मुक्त होने चाहिए. समिति ने चुनाव खर्च नियंत्रित करने, उम्मीदवारों की योग्यता तय करने और परिसर के शैक्षणिक माहौल को बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए थे.

याचिका में दावा किया गया है कि परिसरों में राजनीतिक दखल बढ़ने से छात्रों के बीच राजनीतिक आधार पर तनाव और मतभेद पैदा हो रहे हैं, जिसका सीधा असर अकादमिक माहौल पर पड़ रहा है. इसी आधार पर अदालत से तत्काल हस्तक्षेप करने और चुनाव प्रक्रिया में सुधार की मांग की गई है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

7 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

12 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

23 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

31 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

49 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

56 minutes ago