लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनावी बांड जांच की मांग पर उठाए सवाल

दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनावी बांड के माध्यम से दिए गए दान की जांच अदालत की निगरानी में कराने की मांग करने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि सभी आरोप अटकलें पर आधारित है और उसमें कोई ठोस आधार नहीं है. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय एवं न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि आरोप दो बातों पर आधारित है, एक भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की गई जानकारी और दूसरा समाचार पत्रों की रिपोर्ट.

कोर्ट ने कहा कि इस याचिका में सामग्री क्या है? केवल दो. एक भारतीय स्टेट बैंक की चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी कि बांड किसने खरीदे और उनकी राशि कितनी थी. अब उस जानकारी को सरकार और कुछ कंपनियों के बीच हुए लेनदेन के बीच जोड़ने का सुझाव दिया गया है. लेकिन यह किस आधार पर? समाचार पत्रों की रिपोर्ट, बस इतना ही. मुझे नहीं पता कि समाचार पत्रों की रिपोर्ट कितनी विसनीय है. यह सब अटकलें हैं. ऐसा सुझाव देने के लिए कोई ठोस सामग्री नहीं है.

28 मई को मामले में अगली सुनवाई

पीठ ने 28 मई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.. कोर्ट ने यह टिप्पणी सुदीप नारायण तमनकर की याचिका पर सुनवाई करते हुए की. उसने कहा कि आप यह चाहते हैं कि इस मामले की जांच सीबीआई को करनी चाहिए. यदि आप स्वयं यह दिखाने में सक्षम है कि कोई संजय अपराध हुआ है, तो आप खुद एफआईआर दर्ज कर सकते हैं. लेकिन आप खुद नहीं जानते कि वास्तव में क्या हुआ था.

बस आप जांच चाहते है जिससे कुछ सामग्री निकले और एफआईआर दर्ज करने के लिए आदेश पारित किया जाए. क्या यह स्वीकार्य है? इस दौरान सीबीआई के वकील ने कहा कि याचिका में लगाए गए आरोप अस्पष्ट हैं. प्रवर्तन निदेशालय तथा आयकर विभाग सहित कई अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए हैं. लेकिन मामले को आगे बढ़ाने से पहले याचिकाकर्ता को पहले साबित करना हो कि याचिका किस तरह से स्वीकार्य है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

11 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

14 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

42 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

1 hour ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago