देश में बड़ी साजिश रचने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार संदिग्धों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया है. कोर्ट ने सभी छह आरोपियों को 7 दिन के लिए दिल्ली पुलिस के रिमांड पर भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश कर सभी की रिमांड की मांग करते हुए कहा कि इनके विनाह पर अन्य को गिरफ्तार करना है. साथ ही पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इनके तार कहां से जुड़ा है, इसका पता लगाना है.
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने सीक्रेट ऑपरेशन के बाद आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पाकिस्तान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. गिरफ्तार संदिग्धों में से आठ में से सात बांग्लादेशी है. इस मॉड्यूल के तार दिल्ली से लेकर कोलकाता और तमिलनाडू तक फैले हुए थे.
स्पेशल सेल के पूछताछ में पता चला है कि जिन 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, उस मॉड्यूल का हैंडलर शब्बीर शाह पाकिस्तान में बैठे हाफिज सईद और न26/11हमलों का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी के संपर्क में था. गिरफ्तार संदिग्धों के पास से 12 मोबाइल फोन और 18 सीम कार्ड बरामद किया गया है. गिरफ्तार आतंकियों की पहचान बंगाल के मालदा के उमर फारूक, बांग्लादेशी नागरिक रवि-उल-इस्लाम, मो. लिटन, मोहम्मद मिजानुर रहमान, मोहम्मद उज्जाल, मोहम्मद जहीदुल इस्लाम, उमर और सैफायत होसेन के रूप में हुई है.
जांच में यह भी सामने आया है कि मॉड्यूल का सरगना शब्बीर अहमद लोन उर्फ राजा कश्मीरी है. जो मूल रूप से जम्मू कश्मीर का रहने वाला है. और फिलहाल बांग्लादेश में बैठकर नेटवर्क चला रहा था. पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान स्पेशल सेल की टीम कोलकाता पहुची, जहां.स्थानीय पुलिस की मदद से दो आरोपियों उमर फारूक और बांग्लादेशी नागरिक रोबिल उल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया.
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाए थे. जांच में यह भी सामने आया है कि 10 फरवरी को कोलकाता के कई मेट्रों स्टेशनों और अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के पोस्टर लगाए गए थे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…