लीगल

दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट मामले में आरोपी शोएब की एनआईए रिमांड की अवधि 10 दिन के लिए बढ़ी

दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार 7वें आरोपी शोएब की एनआईए रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने एनआईए की मांग पर रिमांड की अवधि को 10 दिन के लिए बढ़ा दिया है.

क्या है पूरा मामला ?

शोएब फरीदाबाद के धौज का रहने वाला है. शोएब पर आरोप है कि लालकिले धमाके से पहले वह उमर नबी को सारी सुविधाएं मुहैया कराता था. एनआईए जांच में खुलासा हुआ है कि शोएब ने आतंकी उमर नबी को विस्फोट से ठीक पहले पनाह दी थी और उसे लॉजिस्टिक सहायता भी मुहैया कराई थी. शोएब ने ही नूंह में उमर को अपनी साली अफसाना के घर में कमरा किराए पर दिलाया था और पूरी गारंटी ली थी. 10 नवंबर को दिल्ली में धमाके से पहले 10 दिन उमर नूंह के इसी घर में रहा था. धमाके वाले दिन वह नूंह से ही दिल्ली के लिए गया था.

घर से बम बनाने की सामग्री बरामद

डॉक्टर मुज्जमिल की निशानदेही पर एनआईए ने शोएब के घर से कुछ महत्वपूर्ण चीजें बरामद की हैं, जिनमें एक ग्राइंडर और अन्य सामग्री शामिल है. यह माना जा रहा है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल बम बनाने या अन्य आतंकी गतिविधियों के लिए किया जा सकता था. यह मॉड्यूल भीड़भाड़ वाली जगहों पर बम विस्फोट करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा था, जो हमास और आईएस जैसे आतंकी संगठनों की ओर से सीरिया, इराक, इजरायल ऑफ अफगानिस्तान में अपनाए जाने वाले मॉडल जैसा था.

ये भी पढ़ें: अरुंधति रॉय को बड़ी राहत, SC ने कहा- ‘किसी के विचार नापसंद होना मुकदमे का आधार नहीं, केरल हाई कोर्ट का फैसला बरकरार’

आरोप है कि जासिर आतंकी वारदातों के लिए तकनीकी मदद देता था. जांच में पता चला है कि जासिर ने धमाका करने वाले आतंकी उमर नबी के साथ मिलकर इस हमले की तैयारी में था. उसने यह काम घातक कार बम धमाके से पहले करके आतंकी हमले के लिए तकनीकी मदद मुहैया कराई थी. लाल किला के पास हुए भीषण धमाके में 15 लोगों की मौत हो चुकी है. हमले में 32 लोग घायल हो गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

2 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

23 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

52 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

2 hours ago