Delhi News: सीलमपुर में 17 साल के लड़के कुणाल की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी लेडी डॉन ज़िकरा, साहिल सहित सात अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल किया है. यह चार्जशीट गत्या, आपराधिक षड्यंत्र और अन्य धाराओं में दाखिल की किया है. कड़कड़डूमा कोर्ट 8 अगस्त को सुनवाई करेगा.
साहिल की कुणाल से रंजिश थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने अपनी चचेरी बहन लेडी डॉन जिकरा और दो नाबालिगों के साथ हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें पांच आरोपियों को मुख्य आरोपी को भगाने और पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के अनुसार दोनों भाई बहन मिलकर गैंग चलाते हैं. गैंग में 15 से ज्यादा लड़के है. हालही में पुलिस ने जिकरा के घर से हथियार बरामद किया था. 18 अप्रैल शाम को करीब 6 बजे पीड़ित कुणाल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. उसे उसके घर से चंद मीटर दूर मार डाला गया. पुलिस ने बताया कि कुणाल की हत्या बदला लेने के लिए की गई थी.
कुणाल के एक साथी और एक संदिग्ध के बीच पहले कहासुनी हुई थी. पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान जिकरा ने हत्या में शामिल होने की बात को कबूल कर लिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या की.साजिश लेडी डॉन कही जाने वाली जिकरा ने रची थी.
जानकारी के मुताबिक वह अपने भाई पर हुए हमले की बदला लेना चाहती थी. मृतक के परिजनों ने खुद को लेडी डॉन कहने वाली जिकरा नामक महिला समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. जबकि पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दो ही आरोपी दिखाई दे रहें है. जिनमें कोई महिला नही है.
मृतक के परिजनों ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होते तो अब तक हत्यारे एनकाउंटर में मारे जा चुके होते.
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बेटे चैतन्य बघेल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 4 जुलाई को करेगा सुनवाई
-भारत एक्सप्रेस
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…
जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…
भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…
CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…