देश

बेटे को इंजीनियर बनाना चाहता था पिता, फीस का इंतजाम नहीं हुआ, तो कर ली आत्महत्या

केरल के पथानामथिट्टा जिले में एक 47 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर लंबे समय से चल रहे वित्तीय संकट के कारण आत्महत्या कर ली. स्थानीय अधिकारियों और रिश्तेदारों ने सोमवार को बताया कि वो अपने हालात की वजह से बेटे को इंजीनियर (Engineer) बनाना चाहता था, लेकिन इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश दिलाने के लिए जरूरी राशि नहीं जुटा पाया था और इससे बहुत आहत था.

जंगल में फंदे लटका मिला शव

अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान कोच्चि से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में रन्नी निवासी वी.टी. शिजो के रूप में हुई है. शिजो रविवार शाम को जिले के मूंगमपारा वन क्षेत्र में फंदे से लटके पाए गए.

बेटे को Engineer बनाना चाहता था

कथित तौर बेटे को Engineer बनाने के लिए तमिलनाडु के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले दिलाने की इच्छा रखता था, लेकिन पैसे का इंतजाम नहीं कर पाया था. शिजो की पत्नी, लेखा रवींद्रन एक स्कूल में शिक्षिका है लेकिन उसे भी 12 साल से अधिक समय से वेतन नहीं मिला है जिससे परिवार वित्तीय संकट से जूझ रहा था.

परिवार का कहना है कि केरल उच्च न्यायालय ने शिक्षा विभाग को वेतन जारी करने का निर्देश दिया था लेकिन कथित नौकरशाही देरी और जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से कार्रवाई न करने के कारण परिवार तक पैसा नहीं पहुंच पाया.

कथित तौर पर, स्कूल प्रबंधन ने लेखा का वेतन जारी करने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय से संपर्क किया, लेकिन उनकी पूछताछ का कोई जवाब नहीं मिला. एक रिश्तेदार ने सोमवार को पत्रकारों को बताया, “वह बेहद तनाव में था क्योंकि परिवार तमिलनाडु के इरोड में अपने बेटे के कॉलेज (Engineer) में दाखिले के लिए जरूरी पैसे नहीं जुटा पा रहा था.”

यह ताजा मामला केरल में आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्याओं के एक चिंताजनक पैटर्न को दर्शाता है. हाल के वर्षों में, राज्य में कई ऐसी ही त्रासदियां हुई हैं, जिनमें ऋण वसूली और कृषि ऋण से जुड़ी घटनाएं भी शामिल हैं. पिछले साल, तिरुवनंतपुरम के वक्कम में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली थी. पुलिस को इस त्रासदी के पीछे आर्थिक तंगी और भारी कर्ज का संदेह था.

इसी तरह, अलप्पुझा के एक किसान ने बढ़ते कर्ज और किसानों को मिलने वाले समर्थन की कमी को जिम्मेदार ठहराते हुए आत्महत्या कर ली. पर्यवेक्षकों का कहना है कि ऐसी घटनाएं राज्य में कई परिवारों के सामने लगातार आ रही आर्थिक चुनौतियों को उजागर करती हैं.

शिजो की पत्नी, जो एक सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में शिक्षिका थीं, एक दशक से ज्यादा समय से वेतन से महरूम थीं. इस मामले ने लोक प्रशासन प्रणाली की दक्षता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें- बुझ गया आदिवासी आंदोलन का दीपक! कौन थे शिबू सोरेन जिन्होंने झारखंड बनाने में निभाई अहम भूमिका?

शिजो की मौत ने प्रशासनिक विफलताओं की तत्काल और गहन जांच की मांग को जन्म दिया है, जिससे परिवार की आर्थिक तंगी और बढ़ गई. मृतक त्यागराजन का पुत्र था, जो किसान संगठन, कर्षका संघम के जिला समिति सदस्य थे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

7 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

12 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

38 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

41 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago