प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रावंती ग्रुप (Sravanthi Group) के प्रमोटर डी. वी. राव, उनके भाई डी. अरविंद कुमार और डी. शांति किरण को गिरफ्तार कर लिया है. इन पर लगभग 284 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 12 मई तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया गया है.
जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला बैंक धोखाधड़ी और आरटीजीएस (RTGS) सिस्टम के दुरुपयोग से जुड़ा है, जिसकी शुरुआत गुरुग्राम के सेक्टर-40 थाने में दर्ज एफआईआर से हुई थी. डी. वी. राव के नियंत्रण वाली ‘डीजेडब्ल्यू इलेक्ट्रॉनिक पावर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड’ ने फर्जी तरीके से करीब 58 करोड़ रुपये का लोन लिया.
कंपनी रिकॉर्ड में लोन चुकाना दिखाया गया, लेकिन आरटीजीएस के जरिए पैसा असली कर्जदाताओं के बजाय कोलकाता की फर्जी कंपनियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया. श्रावंती एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (SEPL) के जरिए हर महीने 75 लाख रुपये फर्जी कंसल्टेंसी के नाम पर एक शेल कंपनी को भेजे गए, जिससे कुल 89.36 करोड़ रुपये की हेराफेरी हुई. 100 से अधिक शेल कंपनियों के जरिए 139 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद दिखाकर धन को वापस कैश में हासिल किया गया.
ईडी की जांच के अनुसार, डी. वी. राव की गतिविधियों के कारण कंपनी भारी कर्ज में डूबी और बैंकों को 1500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ. हैरानी की बात यह है कि जब कंपनी गहरे आर्थिक संकट में थी, उस दौरान भी राव अपने निजी लाभ के लिए लगातार धन निकाल रहे थे.
आभूषण और गाड़ियां: छापेमारी में करीब 5 करोड़ रुपये के सोने-हीरे के आभूषण और कई लग्जरी गाड़ियां जब्त की गईं.
संपत्ति अटैच: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में फैले आलीशान मकानों और सैकड़ों एकड़ जमीन सहित कुल 24 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की गई हैं.
कैश बरामदगी: डी. अरविंद कुमार के यहाँ से छापेमारी के दौरान 1 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए.
डी. वी. राव को कई बार समन जारी किए गए थे, लेकिन वे जांच में शामिल नहीं हुए और फरार रहे, जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था. उनके भाई अरविंद कुमार पर भी जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' केवल रीडेवलपमेंट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…
Google AI Chips: दुनिया में चल रही एआई की अंधी रेस में अब गूगल ने…
2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…
पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…