ED Investigation: पंजाब से राज्यसभा के मनोनीत सांसद सतनाम सिंह संधू को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है. ईडी ने सतनाम सिंह संधू को 25 नवंबर को पेश होने को कहा है. इससे पहले उन्हें 12 नवंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन पेश नहीं हुए थे. सिंह से Vuenow ग्रुप से संबंधित मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है.
जांच एजेंसी के मुताबिक सतनाम सिंह संधू को Vuenow ग्रुप की कंपनियां कथित पोंजी स्कीम चलाने के मामले में ईडी की जांच के दायरे में है. सतनाम सिंह संधू चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर भी है. ईडी के अधिकारियों ने बताया कि संधू को इन लेनदेन की प्रकृति और उद्देश्य का पता लगाने के लिए तलब किया गया है. मामले में उनकी कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है. ईडी 2024 से धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत मामले की जांच कर रही है. एजेंसी के मुताबिक, इस कथित घोटाले में क्लाउड पार्टिकल के कारोबार को निवेश का आधार बनाया गया था.
फरवरी में जारी अपने बयान में जांच एजेंसी ने बताया था कि कंपनी का दावा था कि वह सेल एंड लीज बैक मॉडल के तहत कारोबार कर रही है. इस मॉडल में कंपनी किसी संपत्ति या उपकरण को बेचने के बाद उसे वापस लीज पर लेकर इस्तेमाल करती है और उससे नियमित किराए की आय अर्जित करने का दावा करती है. ईडी के मुताबिक डेटा सेंटर के ग्राहकों से या तो कोई किराया नहीं मिल रहा था या फिर बेहद मामूली रकम प्राप्त हो रही थी. इसके बावजूद निवेशकों के सामने इस कारोबार को बड़े और मुनाफे वाले बिजनेस के रूप में दिखाया गया.
ईडी के मुताबिक Vuenow ग्रुप का पूरा कारोबारी ढांचा वास्तव में एक मनी रोटेशन स्कीम की तरह काम कर रहा था. यानी नए निवेशकों से आने वाले पैसों का इस्तेमाल पुराने निवेशकों को भुगतान करने के लिए किया जा रहा था. इस तरह वास्तविक कारोबार से होने वाली कमाई के बजाए निवेशकों के पैसे को ही अलग-अलग तरीकों से घुमाकर भुगतान किया जा रहा है. ईडी की ओर से फरवरी में जारी जानकारी के मुताबिक, क्लाउड पार्टिकल बेचने के नाम पर निवेशकों से करीब 3700 करोड़ रुपए जुटाए गए थे.
इनमें से लगभग 1800 करोड़ रुपए निवेशकों को किराए के भुगतान के रूप में वापस किए गए. ईडी का आरोप है कि शेष रकम को वास्तविक कारोबार गतिविधियों में लगाने के बजाए दूसरे उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया गया.
यह भी पढ़ें-नाराजगी के बावजूद क्यों नहीं छीनी गई अंतरिम राहत? अभिषेक बनर्जी केस में हाईकोर्ट ने बताई वजह
-भारत एक्सप्रेस
Women Wrestlers Case: महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह और…
Calcutta High Court: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को कोलकाता हाई कोर्ट से मिली अंतरिम राहत…
इंडिगो के दिसंबर 2025 के उड़ान संकट के बाद DGCA से मुक्त किए गए चार…
CEC Appointment Case: मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति वाले कानून से जुड़े…
Mohammed Mazin Deported: शादी का झांसा देकर 14 महिलाओं का शोषण और करोड़ों की ठगी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 नवंबर 2026 को एक्स पर स्कंद पुराण के काशी खंड…