लीगल

‘एन इनिया पोन निलवे’ गाने का मालिक कौन? दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Ilaiyaraaja Copyright Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें कहा था कि लोकप्रिय गीत ‘एन इनिया पोन निलवे’ पर इलैयाराजा का कोई कॉपीराइट नहीं है. साथ ही कोर्ट ने सारेगामा इंडिया के खिलाफ इलैयाराजा की अपील को खारिज कर दिया है.

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि गाने का मालिक सारेगामा है. हालांकि कोर्ट ने वेल्स फिल्म से 30 लाख रुपये के लाइसेंस शुल्क की सरेगामी की स्वीकृति के बाद वेल्स फिल्म को अपनी फिल्म ‘अधतिया’ में गाने का उपयोग करने की अनुमति दी थी.

सारेगामा इंडिया लिमिटेड के पक्ष में फैसला

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने सारेगामा इंडिया लिमिटेड के पक्ष में एक तरफ फैसला दिया था. जिससे मशहूर म्यूजिक संगीतकार इलैयाराजा को कंपनी द्वारा दावा किए गए कुछ कॉपीराइट्स साउंड रेकॉर्डिंग और म्यूजिक कामों का फायदा उठाने या लाइसेंस देने से रोक दिया गया था. इलैयाराजा कई भारतीय सिनेमा की अलग-अलग फिल्मों में म्यूजिक दे चुके हैं.

काम का पहला कॉपीराइट मालिक

उनके मशहूर गानों में ‘राजा राजा चोझान’,  ‘एन इनिया पोन निलवे’, और ‘ अंधियिले वानम’ जैसे गाने शामिल है. ये गाने अपने समय के हिट गाने रहे है. इससे पहले कंपनी की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया था कि कॉपीराइट एक्ट 1957 के तहत, अगर किसी कॉन्ट्रैक्ट में अलग से मेंशन न हो तो फिल्म निर्माता को ही कमीशन किए गए काम का पहला कॉपीराइट मालिक माना जाता है.

मुडू पाणि के बीच हुए समझौते

कोर्ट में इसी आधार पर तर्क रखा गया कि रिलेटेड सांग्स के राइट्स निर्माता और उनसे जुड़े समझौतों के जरिए कंपनी को मिले हैं. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि 1980 में सारेगामा के साथ फिल्म के निर्माता मुडू पाणि के बीच हुए समझौते के अनुसार साउंड रिकॉर्डिंग और फिल्म के गीतों के संगीत और साहित्यिक कार्यों में कॉपीराइट सारेगामा के पास निहित है.

यह भी पढ़ें:  ‘गद्दार’ वाले बयान पर जेल जाएंगे राहुल गांधी? आधी रात थाने पहुंचे बीजेपी नेता ने थाने में दी FIR की अर्जी

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

आमलकी एकादशी: जानिए इसका धार्मिक महत्व, आंवले के पेड़ की पूजा और व्रत की तारीखें

Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन आंवले के पेड़ की…

2 minutes ago

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

9 minutes ago

क्या सिखाती है श्रावण पुत्रदा एकादशी की कथा? जानिए इसका असली महत्व

Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…

12 minutes ago

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

21 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

29 minutes ago