लीगल

कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच और 50 लाख मुआवजे की मांग

कोलकाता में लॉ कॉलेज में छात्रा से हुई गैंगरेप का मामला अब देश के सबसे बडी अदालत पहुच चुका है. सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील सत्यम सिंह राजपूत ने लेटर पिटीशन दायर किया है. यह घटना 25 जून की है.

इस मामले की जांच के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है. अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत द्वारा दायर याचिका में सीबीआई जांच या न्यायिक जांच के आदेश देने की मांग की गई है.

शैक्षिक संस्थानों में सुधार की सिफारिशें

याचिका में पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है. इसके अलावे शैक्षिणक संस्थानों में सीसीटीवी लगाने और महिला प्रकोष्ठ सेल के गठन की भी मांग की गई है. साथ ही शैक्षिणक संस्थानों में महिला सुरक्षा को लेकर समय-समय पर ऑडिटकराने की भी मांग की गई है. याचिका में पीड़िता के ईलाज और पुनर्वास के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देने के आदेश देने की मांग की गई है.

याचिका में यह भी कहा गया है कि जिन प्रतिनिधियों ने पीड़िता की छवि धूमिल करने की कोशिष की है, उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. याचिकाकर्ता ने दायर याचिका में संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार), अनुच्छेद 19 (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता) और अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) का हवाला देते हुए अदालत से हस्तक्षेप की मांग की गई है.

बता दें कि सीसीटीवी फुटेज में 2 आरोपी पीड़िता को घसीटकर अंदर ले जाते दिख रहे हैं. इस मामले में एक पूर्व छात्र समेत 3 लोगों को आरोपी हैं. इसमें मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा जब छात्रा के साथ रेप कर रहा था, तब दोनों आरोपी वहीं मौजूद थे. पीड़िता ने आरोपियों के पैरों में गिरकर रहम की भीख भी मांगी. उसके बावजूद भी आरोपियों ने पीड़िता को नही छोड़ा.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति की सीख: पशु कल्याण की भावना से करें कार्य, उपभोग आधारित संस्कृति पर भी जताई चिंता

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

6 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

6 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

6 hours ago

‘टक्कर इतनी तेज कि हवा में उछला युवक…’ ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा

ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक…

6 hours ago

बिहार पुलिस महकमे में क्या पक रहा है? दो शीर्ष अधिकारियों के अचानक छुट्टी पर जाने से मचा हड़कंप

BPSSC Chairman Leave: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व…

7 hours ago