दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली नगर निगम के एक जूनियर इंजीनियर सहित तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है. राऊज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज शैलेंद्र मलिक की कोर्ट ने सजा पर बहस के लिए 5 जनवरी की तारीख तय की है. आरोप है कि इन लोगों ने घर बनाने की अनुमति देने के लिए रिश्वत की मांग की थी.
साथ ही रिश्वत नहीं देने पर घर गिराने की धमकी दी थी. कोर्ट ने सुरेंद्र कुमार शर्मा, सुरेंद्र कुमार जांगरा और रमेश चंद्र जैन को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत दोषी करार दिया है.
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि पर्याप्त सबूत हैं जो यह दर्शाते हैं कि शर्मा और जांगरा ने रिश्वत मांगी थी और शर्मा रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ, साथ ही सीबीआई ने रिश्वत के पैसे को भी बरामद किया. कोर्ट ने यह भी कहा है कि साक्ष्यों से यह सिद्ध होता है कि अभियुक्तों ने एमसीडी में जेई के रूप में कार्यरत जैन के साथ मिलीभगत और साजिश की थी.
सीबीआई ने इनके खिलाफ 2024 में एफआईआर दर्ज की थी. अभियोजन पक्ष के मुताबिक यह मामला 18 मार्च 2024 का है, जब सुरेंद्र कुमार शर्मा ने शिकायतकर्ता अरुण कुमार गुप्ता से उनके घर के निर्माण को सुचारू रूप से चलाने देने के बदले रिश्वत की मांग की थी.
ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और फिल्म अभिनेता पवन कल्याण को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत
आरोपियों ने शिकायतकर्ता के घर को गिराने की धमकी भी दी थी, जिसके बाद गुप्ता ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया और शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर कार्रवाई की. जांच के दौरान पता चला कि रमेश चंद्र जैन उस समय दिल्ली नगर निगम में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था.
जैन ने निजी व्यक्तियों के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था. सुरेंद्र कुमार शर्मा ने खुद को दिल्ली नगर निगम के अधिकारी के रूप में पेश किया था, जबकि सुरेंद्र कुमार जांगरा दिल्ली नगर निगम में हेल्पर था. इस मामले में रमेश जैन ने पर्दे के पीछे रहकर पूरी साजिश को अंजाम दिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…
UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…
UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…
Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…
छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…