लीगल

समीर मोदी की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, रेप केस में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में बहस

Samir Modi Rape Case: रेप के मामले में गिरफ्तार समीर मोदी की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने समीर मोदी के जमानत का विरोध करते हुए दायर जमानत याचिका को खारिज करने की मांग की है.

समीर मोदी को 19 सितंबर को एक दिन की रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद साकेत कोर्ट में पेश किया गया था, जहां अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक वत्स ने रिमांड को 2 दिन के लिए बढ़ा दिया. कोर्ट 22 सितंबर को जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. हालांकि मोदी के वकील ने रिमांड बढ़ाए जाने का विरोध किया था. वही शिकायतकर्ता के वकील ने मामले की सुनवाई बंद कमरे में करने की मांग किया था. समीर मोदी भगोड़े ललित मोदी के भाई है.

लंदन से लौटते ही समीर मोदी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने इनको इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने पुराने रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया है. समीर मोदी लंदन से आए थे उसी दौरान डिफेंस कॉलनी थाने के पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 2019 के दुष्कर्म के मामले में 10 सितंबर 2025 को एफआईआर दर्ज की गई है. महिला का आरोप है कि वह पिछले 7-8सालों से समीर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी. दोनों साउथ दिल्ली के एक फेमस जिम में जाते थे. महिला की शिकायत पर कोर्ट ने आदेश के बाद पुलिस ने यह एफआईआर दर्ज किया है.

महिला ने समीर मोदी पर रेप, धोखाधड़ी और धमकी का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर लगातार रेप किया गया. हालांकि समीर मोदी के वकील का दावा है कि उनपर लगे आरोप गलत है. उनके मुताबिक आरोप लगाने वाली महिला उनको ब्लैकमेल कर रही थी और 50 करोड़ रुपए की मांग कर रही थी. इससे संबंधित समीर मोदी ने अगस्त में पुलिस अधिकारियों के समक्ष शिकायत की थी. उनके वकील ने यह भी कहा गया है कि पुलिस ने बिना किसी जांच के समीर मोदी को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बाल्यान से जुड़े मकोका के मामले में जेल में बंद अमरदीप उर्फ अमर लोचब 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

विवादों में अक्सर रहे समीर मोदी

55 साल के समीर मोदी ने 1992 में अमेरिका में फिलिप मौरिस के साथ ट्रेनी के तौर पर काम शुरू किया. इसके बाद वो फैमिली बिजनेस से जुड़ गए. उन्होंने 1996 में मोदी केयर लॉन्च किया. समीर मोदी अक्सर विवादों में रहे हैं. पिता के के मोदी की 11000 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद रहा है.

साल 2004 में.समीर मोदी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर ने गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया की बोर्ड मीटिंग के दौरान उन पर हमला किया. उनका आरोप था कि यह हमला उन्हें कंपनी के बोर्ड से हटाने की साजिश का हिस्सा था. हालांकि उनकी मां ने इन आरोपों से इनकार कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

12 minutes ago

‘कोलकाता में सजेगा प्रवासी भारतीयों का महाकुंभ…’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…

18 minutes ago

लूडो ने ली जान: लखनऊ में खेल के दौरान हुआ विवाद, 4 साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…

35 minutes ago

मैदान पर विराट कोहली का डांस देख हंस पड़े जडेजा, हुआ VIRAL; यशस्वी को भी सिखाए डांस स्टेप्स

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली…

38 minutes ago

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

1 hour ago