गेट तोड़ दिल्ली विधानसभा में घुसने वाले सरबजीत सिंह को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद पुलिस की मांग पर सरबजीत सिंह को 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड की मांग की थी. सरबजीत ने दिल्ली विधानसभा के वीवीआईपी गेट पर लगे बैरिकेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गया था. उसने पोर्च में खड़ी विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की कार की सीट बुके रखकर तुरंत अपनी गाड़ी में फरार हो गया.
घटना के बाद दिल्ली की सभी पिकेट पर तैनात पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया. बाद में उसे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सरबजीत उत्तर प्रदेश के पीलीभीति जिले का रहने वाला है. रिपोर्ट है कि यूपी रजिस्ट्रेशन नंबर वाली यह कार दोपहर करीब 2 बजे गेट नंबर 2 को तोड़कर विधानसभा परिसर में घुसी और फिर भाग निकलने में कामयाब रही. रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपी 26 एजेड 8090 नंबर वाली टाटा सिएरा ने वीआईपी प्रवेश द्वार पर लगे गेट को तोड़ दिया, जहां सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात थे. बैरिकेट को तोड़ने के बाद ड्राइवर ने अचानक गाड़ी को रोक दिया. आराम से बाहर निकला, गेट के पास फूलों का गुलदस्ता रखा और फिर गाड़ी लेकर चला गया.
पुलिस पूछताछ में आरोपी के परिवार ने दावा किया है कि वह मानसिक रूप से बीमार है. उसकी मां ने कहा कि वह पिछले पांच दिनों से घर से लापता था और परिवार को उसके ठिकाने की कोई जानकारी नही थी. सरबजीत एक अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पीलीभीति से निकला था और दो अप्रैल को बरेली पहुचा. इसके बाद उसने कहां-कहां यात्रा की, इसकी जानकारी परिवार को नही है. पुलिस अब इसका पता लगाने जा रही है.
परिवार के सदस्यों के मुताबिक अक्सर बिना बताए घर से चला जाता था और किसी भी बात नहीं करता था. परिवार का कहना है कि घटना में इस्तेमाल कार सरबजीत की ही है, जिसे उसने मार्च में खरीदा था.
ये भी पढ़ें: थानों में ‘तीसरी आंख’ लगाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; केंद्र ने दिया 2 हफ्ते का भरोसा, अब ‘केरल मॉडल’ पर होगा काम
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…