अंधेरे में सिर्फ गोली चलने की आवाज सुनकर हमलावर की पहचान कर लेने के पुलिसिया दावे पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने विवेचक यानी जांच अधिकारी की इस ‘असाधारण क्षमता’ पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आगरा के पुलिस कमिश्नर को पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है. जस्टिस हरवीर सिंह की पीठ ने टिप्पणी की कि आखिर एक दरोगा के पास गोली की आवाज से किसी शख्स को पहचान लेने का कौन-सा अनोखा हुनर है, जबकि अंधेरे की वजह से वह मौके पर मौजूद दो अन्य सह-आरोपियों का चेहरा तक नहीं देख पाया.
यह पूरा प्रकरण आगरा के जगदीशपुरा थाने में साल 2025 में दर्ज एक आपराधिक मुकदमे से जुड़ा है. मामले के आरोपी तुषार यादव उर्फ तुरी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2), 109(1) और 352 के तहत केस दर्ज है और वह 15 जुलाई 2025 से जेल में बंद है. इससे पहले उसकी पहली जमानत याचिका 25 मार्च 2026 को वापस लिए जाने के आधार पर खारिज कर दी गई थी, जिसके बाद उसने दूसरी जमानत अर्जी दाखिल की थी.
सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि घटना के समय उसने गोली चलने की आवाज सुनी और उसी के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके बाएं पैर में गोली मारी थी. दरोगा ने यह भी स्वीकार किया कि अंधेरा ज्यादा होने के कारण वह साथ मौजूद दो अन्य सह-आरोपियों को पहचान नहीं सका.
विवेचक के इस विरोधाभासी बयान पर हाई कोर्ट ने तीखा सवाल पूछा कि जब न तो आरोपी का चेहरा दिख रहा था और न ही उसकी बोली सुनाई दी थी, तो महज बंदूक की आवाज से उसकी पहचान कैसे हो गई?
अदालत ने आगरा पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि वे संबंधित विवेचक से इन सभी बिंदुओं पर स्पष्टीकरण तलब करें और दो सप्ताह के भीतर जवाब लें. इसके अलावा, इस पूरे मामले में की गई विभागीय कार्रवाई की रिपोर्ट अगले एक सप्ताह में कोर्ट के समक्ष पेश करने को कहा गया है. वहीं, अदालत ने आरोपी तुषार यादव को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर 2026 को होगी.
यह भी पढ़ें: हाफिज सईद और हवाला फंडिंग से जुड़े केस में दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी की जमानत याचिका खारिज
-भारत एक्सप्रेस
Sivok Rangpo Rail Line: सिक्किम को रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली सिवोक-रंगपो रेल परियोजना में…
RBI की दिसंबर मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट बढ़ने की संभावना है. विशेषज्ञों के…
संभल में सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के बेटे के रिसेप्शन में शामिल…
प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर इलाके में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के दो…
संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की कार्यकारी समिति…
Weather Update: मौसम विभाग ने 30 नवंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत…