लीगल

गैंगेस्टर विकास दुबे पर बनी वेब सीरीज के रिलीज का रास्ता साफ।

UP 77 Web Series: दिल्ली हाईकोर्ट ने गैंगेस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे को राहत देने से फिलहाल इनकार कर दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि वह फिलहाल वेब सीरीज के प्रसारण में हस्तक्षेप करने से फिलहाल इनकार कर दिया है.

जस्टिस सचिन दत्ता की कोर्ट 7 जनवरी को याचिका पर सुनवाई करेगा. दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद वेब सीरीज के रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है.

विकास दुबे की पत्नी ने दायर की याचिका

ऋचा दुबे ने याचिका दायर कर वेव सीरीज UP 77 की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है. दायर याचिका में कहा गया है कि यह वेब सीरीज विकास दुबे के जीवन पर आधारित है. जिससे परिवार की निजता और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है. साथ ही बिना अनुमति के उनके जीवन की घटनाओं का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है. जो कानूनन गलत है.

परिवार अभी भी झेल रहा दुष्परिणाम

याचिका में कहा गया है कि विकास दुबे के बेटे अब भी अपने पिता की मौत के बाद भावनात्मक, सामाजिक और मानसिक दुष्परिणाम झेल रहे हैं और उन्होंने जानबूझकर सार्वजनिक नजरों से दूर रहना चुना है. पत्नी का आरोप है कि सीरीज का चित्रण काल्पनिक, बढ़ा- चढ़ाकर और सनसनीखेज है, जिसका उद्देश्य केवल व्यावसायिक लाभ कमाना है.

ये भी पढ़ें- ‘मुंबई का बॉस अपुन ही होगा’, ठाकरे बंधुओं के ‘महामिलन’ क्या है 3 फायदे?

गरिमा को स्थाई रूप से नुकसान पहुंचाया

याचिकाकर्ता को आशंका है कि यह फिल्म उनकी गरिमा को स्थायी रूप से नुकसान पहुचाएगी, उन्हें और उनके बेटों को सार्वजनिक उपहास का शिकार बनाएगी. पुराने आधात को फिर से जीवित करेगी और उनकी सामाजिक स्थिति व सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है.

गौरतलब है कि 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे का यूपी पुलिस ने 10 जुलाई को एनकाउंटर कर दिया था. इस वेब सीरीज के जरिये विकास दुबे की गैंगस्टर बनने की कहानी को दिखाया जाएगा. बिकरु कांड के बाद यूपी एसटीएफ ने विकास दुबे समेत 6 बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया था. इस मामले में36 आरोपी जेल में बंद है.

बिकरु कांड के बाद तत्कालीन एसओ विनय तिवारी और दरोगा के के शर्मा पर मुखबिरी करने का आरोप लगे थे. वही एसआईटी जांच में भी विनय तिवारी और दारोगा दोषी पाए गए थे. दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?

फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…

23 minutes ago

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

37 minutes ago

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…

43 minutes ago

आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…

1 hour ago

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

2 hours ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

3 hours ago