लाइफस्टाइल

आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ‘चुकंदर का हलवा’, शरीर को पहुंचाता है कई स्वास्थ्य लाभ

Beetroot Halwa Benefits: ’चुकंदर का हलवा’ एक अनोखी और स्वादिष्ट भारतीय मिठाई है, जो स्वास्थ्य और स्वाद का शानदार गठजोड़ है. चटक लाल रंग और हल्की मिठास के साथ यह हलवा न केवल स्वाद को बढ़ाएगा, बल्कि शरीर को भी पोषण प्रदान करेगा. चुकंदर की प्राकृतिक मिठास इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए पसंदीदा बनाती है. ऐसे में आइए, इस स्वादिष्ट व्यंजन के फायदे और बनाने की विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पोषक तत्वों से भरपूर होता है चुकंदर (Beetroot Halwa Benefits)

भारत की हर एक रसोई में चुकंदर को उसकी मिठास और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी गुणों की वजह से इस्तेमाल किया जाता है. यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें आयरन, फोलेट, मैंगनीज, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को पोषण प्रदान करते हैं. अधिकतर मौकों पर सलाद के लिए इस्तेमाल होने वाली चुकंदर का हलवा बनाने के लिए दूध, चीनी, घी, काजू, बादाम, किशमिश और इलायची का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसका स्वाद बढ़ाते हैं.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में अमृत समान हैं इन 6 शरबत का सेवन, एक-दो नहीं बल्कि मिलते हैं कई बड़े फायदे

खून की कमी में फायदेमंद है चुकंदर का हलवा

‘चुकंदर का हलवा’ खून की कमी (एनीमिया) में लाभकारी माना जाता है. चुकंदर में मौजूद आयरन और फोलिक एसिड खून की कमी को दूर करने में मदद करते हैं. यह हलवा उन लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है, जो एनीमिया से पीड़ित होते हैं. इसके अलावा, इसे दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है. इसमें नाइट्रेट्स होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने और दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

पाचन तंत्र को बनाए रखे सुरक्षित

साथ ही, पाचन में सुधार के लिए भी ‘चुकंदर का हलवा’ लाभदायक माना जाता है. चुकंदर में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है. इसके अलावा, चुकंदर का सेवन शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है. इतना ही नहीं, चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं, जबकि आयरन और अन्य पोषक तत्व बालों के झड़ने को कम करने में मदद करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago