लाइफस्टाइल

15 लाख की नौकरी छोड़ी, 30 लाख की बचत से खोला कैफे; अब बिजनेस में हो रहा नुकसान

Gen Z Cafe Business Story: आज की Gen Z को लेकर अक्सर कहा जाता है कि युवा अब सिर्फ नौकरी तक सीमित नहीं रहना चाहते. वे अपना बिजनेस शुरू करने और अपने दम पर कुछ नया करने का सपना देख रहे हैं. दिल्ली की एक 21 वर्षीय युवती की कहानी इसी बदलती सोच की झलक देती है.

अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर चुना बिजनेस का रास्ता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती करीब 15 लाख रुपये सालाना की नौकरी कर रही थी. इसके बावजूद उसने नौकरी छोड़कर अपना कैफे शुरू करने का फैसला किया. अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उसने अपनी करीब 30 लाख रुपये की बचत बिजनेस में लगा दी. शुरुआत में उसे उम्मीद थी कि कैफे को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा और धीरे-धीरे कारोबार मुनाफे में आने लगेगा. लेकिन बिजनेस शुरू होने के बाद चीजें उसकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहीं.

30 लाख लगाने के बाद भी नुकसान

युवती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर अपनी स्थिति साझा की. उसने बताया कि उसका कैफे फिलहाल नुकसान में चल रहा है. इसके साथ ही उसने सोशल मीडिया यूजर्स से बिजनेस को बेहतर बनाने और नुकसान कम करने के सुझाव भी मांगे. उसकी कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर entrepreneurship और financial planning को लेकर चर्चा शुरू हो गई. कुछ लोग उसके जोखिम लेने के फैसले को Gen Z की उद्यमशील सोच से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि बिजनेस शुरू करने से पहले खर्च और संभावित जोखिमों की विस्तृत योजना बनाना बेहद जरूरी है.

कैफे बिजनेस में क्यों बढ़ सकता है खर्च?

कैफे चलाने में सिर्फ दुकान का किराया ही खर्च नहीं होता. स्टाफ की सैलरी, बिजली-पानी, कच्चा माल, मार्केटिंग, मेंटेनेंस और डिलीवरी प्लेटफॉर्म से जुड़े खर्च भी लगातार होते हैं. अगर बिक्री उम्मीद से कम रहे तो शुरुआती निवेश को वापस निकालना मुश्किल हो सकता है.

Gen Z के लिए क्या है इस कहानी का सबक?

यह कहानी दिखाती है कि अपने सपने के लिए जोखिम लेना आकर्षक जरूर है, लेकिन entrepreneurship में सिर्फ जुनून काफी नहीं होता. बाजार की समझ, सही लोकेशन, खर्चों पर नियंत्रण और मजबूत financial planning भी उतनी ही जरूरी है. अब इस युवा उद्यमी के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने कैफे को नुकसान से निकालकर दोबारा मुनाफे की राह पर लाने की है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

पितृ पक्ष का समापन और सर्वपितृ अमावस्या का महायोग, जानिए 10 अक्टूबर 2026 के पंचांग में क्या है खास?

Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…

19 minutes ago

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

7 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

7 hours ago