लाइफस्टाइल

क्या बाल धोने के दुसरे ही दिन चिपचिपे हो जाते हैं आपके बाल? एक बार ट्राय करें ये नुस्खा बिना शैंपू के मिलेगा फ्रेश लुक

Oily Hair Hacks: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण के बीच लंबे बालों को संभालना किसी टास्क से कम नहीं है. सबसे बड़ी मुसीबत तब होती है जब आप मेहनत करके बाल धोते हैं और अगले ही दिन वो चिपचिपे दिखने लगते हैं. कई लोग तो इस समस्या से इतने परेशान होते हैं कि वो रोज शैंपू करने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बार-बार बाल धोना असल में आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है?

दरअसल, हमारे स्कैल्प में मौजूद ऑयल ग्लैंड्स जब जरूरत से ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं, तो बाल जल्दी ऑयली होने लगते हैं. इसके पीछे गलत हेयर प्रोडक्ट्स, गंदी कंघी का इस्तेमाल, बार-बार बालों को छूना या फिर हार्मोनल बदलाव जैसे कारण हो सकते हैं. लेकिन घबराइए मत क्योंकि हर बार बालों को धोना ही एकमात्र समाधान नहीं है.

बिना धोए बालों को कैसे रखें फ्रेश?

अगर आपके पास बाल धोने का समय नहीं है या आप रोज शैंपू नहीं करना चाहते, तो ड्राई शैंपू एक जादुई विकल्प है. बस जड़ों पर स्प्रे करें और बाल तुरंत खिले-खिले नजर आएंगे. अगर घर में ड्राई शैंपू नहीं है, तो आप टेलकम पाउडर या कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं ये तेल सोखने में लाजवाब काम करते हैं. इसके अलावा, स्कैल्प के एक्स्ट्रा तेल को हटाने के लिए टिशू पेपर या ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करना भी एक स्मार्ट हैक है.

ये भी पढ़ें- गर्मियों में भी बर्फ जैसे ठंडे रहते हैं हाथ-पैर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला कारण

हेयरस्टाइल से छिपाएं चिपचिपापन

जब बाल थोड़े ऑयली हों तो उन्हें खुला छोड़ने के बजाय स्लिक बन या हाई पोनीटेल बनाएं. यह न सिर्फ आपके तेल को छिपाएगा बल्कि आपको एक प्रोफेशनल और क्लासी लुक भी देगा. आजकल इस तरह के क्लीन लुक हेयरस्टाइल काफी ट्रेंड में भी हैं.

अपनी इन आदतों को आज ही बदलें

हेयर एक्सपर्ट्स की मानें तो बालों को हफ्ते में सिर्फ 2 से 3 बार ही धोना चाहिए. शैंपू करते समय उसे सीधे स्कैल्प पर लगाने के बजाय पानी में घोलकर इस्तेमाल करें, ताकि उसका असर हल्का रहे. अगर आप कुदरती इलाज ढूंढ रहे हैं, तो नींबू के रस का पानी या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें. ये स्कैल्प को गहराई से साफ करते हैं और तेल के उत्पादन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

38 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago