सफेद हल्दी सेहत के लिए लाभदायी
White Turmeric Benefits: आप पीली हल्दी का तो हर दिन इस्तेमाल करते हैं. हो सकता है आपने काली हल्दी भी देखी हो या यूज की हो, लेकिन क्या कभी आपने सफेद हल्दी देखी है? सफेद हल्दी को कचूर भी कहा जाता है. सफेद हल्दी या कचूर एक दुर्लभ औषधीय पौधा है, जिसका आयुर्वेद में भी खास स्थान प्राप्त है. कचूर कई गंभीर बीमारियों से आपको बचा सकता है.यह कैंसर, पाचन, स्किन संबंधित समस्याओं से भी बचाने में कारगर साबित हो सकता है. इसकी पत्तियां बड़ी और फूल गुलाबी रंग के होते हैं.चलिए जानते हैं सफेद हल्दी या कचूर के क्या फायदे होते हैं.
2023 में इंटरनेशनल जनरल ऑफ आयुर्वेदा एंड फार्मा रिसर्च में प्रकाशित समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक, कचूर में फाइटोकंस्टिट्यूएंट्स की जटिल श्रृंखला होती है. अध्ययन में इसकी एंटी-माइक्रोबियल गतिविधि, एंटी-ऑक्सीडेंट गतिविधि, एंटी-इंफ्लेमेटरी, और एंटीपायरेटिक गुणों का पता चला। इसका व्यापक रूप से विभिन्न रोगों जैसे कि कृमि (वार्म) संक्रमण, ल्यूकोरिया, गोनोरिया, पेट फूलना, अपच, जलोदर आदि के उपचार के लिए उपयोग किया जाता है.
कचूर एक बहुउपयोगी आयुर्वेदिक औषधि है, जो कैंसर, पाचन, त्वचा, श्वसन और हड्डियों की समस्याओं के लिए फायदेमंद है. बताया जाता है कि यह कैंसर रोधी गुणों से भरपूर औषधि है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है.
कचूर अदरक परिवार का एक हिस्सा है और इसका वैज्ञानिक नाम करकुमा जेडोरिया है. इसे सफेद हल्दी भी कहा जाता है. कचूर कैंसर से बचाव और ट्यूमर को रोकने में सहायक है. इसके अलावा, इसमें एंटी-ट्यूमर और एंटी-कैंसर गुण भी होते हैं, जो शरीर में कैंसर सेल्स के बढ़ने को रोकते हैं. साथ ही, इसमें मौजूद कर्क्यूमिन तत्व कैंसर के खतरे को कम करता है.
यह भी पढ़ें: नींद से जुड़ी ये आदत प्री-मेच्योर डेथ का खतरा 29% तक बढ़ा सकती है, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
बताया जाता है कि कीमोथेरेपी के दौरान कचूर का सेवन शरीर को ताकत देता है. साथ ही, यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और भूख को बढ़ाने में सहायक भी है. इसके अलावा, अपच, गैस और एसिडिटी को भी कम करने में लाभदायक है. यही नहीं, कचूर लीवर और पित्ताशय की समस्याओं में मदद करने का काम करता है. इसका सेवन करने से पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और अस्थमा तथा सांस की बीमारियों में लाभकारी माना जाता है.
साथ ही, कचूर का पाउडर या रस अस्थमा, सर्दी-जुकाम और खांसी में भी लाभदायक होता है. इसके अलावा, यह जोड़ों के दर्द और सूजन में भी राहत पहुंचाता है. कचूर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया और जोड़ों के दर्द को कम करने में कारगर होते हैं. कचूर का पेस्ट पिंपल्स, दाग-धब्बे और एक्जिमा जैसी समस्याओं को दूर करता है। साथ ही, त्वचा को निखारने और संक्रमण से बचाने में मदद करता है.
-भारत एक्सप्रेस
S Jaishankar UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएन…
पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा यात्रा के युवाओं से बातचीत की.…
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 160 SAT-SAAW ग्लाइड बम खरीदने के लिए ₹811…
Cheapest Petrol In World: दुनिया में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं. वेनेजुएला और ईरान जैसे…
US Military Laser Weapon: अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी ड्रोन और मिसाइलों…
Policybazaar share crash: IRDAI के इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन पर प्रस्तावित नए नियमों से PB Fintech के…