लाइफस्टाइल

Breast Cancer के मरीजों को Chemotherapy संग Immunotherapy दवा दी जाए तो परिणामों में सुधार संभव, रिसर्च में बड़ा खुलासा

Chemotherapy for Breast Cancer:ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने स्तन (ब्रेस्ट) कैंसर के सबसे सामान्य रूप के उपचार में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है, जिससे क्योर रेट यानि स्वस्थ होने की दर में सुधार होने की उम्मीद है.

पीटर मैक की वेबसाइट पर लेटेस्ट प्रेस रिलीज के अनुसार, मेलबर्न के पीटर मैककैलम कैंसर सेंटर (पीटर मैक) द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय क्लिनिकल ट्रायल (परीक्षण) में यह पाया गया है कि अगर सर्जरी से पहले स्तन कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी के साथ इम्यूनोथेरेपी दवा ‘निवोलुमैब’ दी जाए, तो इससे परिणामों में महत्वपूर्ण सुधार हो सकता है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस परीक्षण में 510 लोगों ने हिस्सा लिया, जिन्हें ईआर प्लस/एचईआर2- प्रकार का स्तन कैंसर था, जो विश्व स्तर पर सभी मामलों में लगभग 70 प्रतिशत है. इन मरीजों को सर्जरी से पहले ट्यूमर को सिकोड़ने के लिए कीमोथेरेपी दी गई थी. शोधकर्ताओं ने मूल्यांकन किया कि सर्जरी से पहले के चरण में निवोलुमैब या प्लेसबो के इंफ्यूजन को जोड़ने से इलाज के प्रति उनकी प्रतिक्रिया पर क्या प्रभाव पड़ा.

25% में सर्जरी के बाद नहीं मिले कोई लक्षण

शोधकर्ताओं ने पाया कि निवोलुमैब के साथ इलाज किए गए मरीजों में से 25% में सर्जरी के बाद कैंसर के कोई लक्षण नहीं मिले, जबकि प्लेसबो समूह में यह आंकड़ा 14 प्रतिशत था. पीटर मैक के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और परीक्षण के नेता शेरेन लोई ने कहा, “इन रोगियों के ठीक होने की संभावना है, क्योंकि उनके ट्यूमर को हटा दिया गया था और उसी समय एकत्र किए गए स्तन और लिम्फ नोड ऊतक के नमूनों में भी कैंसर कोशिकाएं नहीं मिलीं.”

हाल ही में, रूस ने कैंसर के इलाज में एक महत्वपूर्ण खोज की घोषणा की थी, जिसमें कैंसर मरीजों के इलाज के लिए एक मआरएनए-आधारित वैक्सीन बनाई गई है. इस वैक्सीन को जल्द लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, कथित तौर पर वैक्सीन रूसी नागरिकों को फ्री में वितरित की जाएगी.

ये भी पढ़ें: इंटरमिटेंट फास्टिंग: वजन कम करने का नया तरीका, जानें इसके फायदे और नुकसान

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago