Health Tips: आप में से हर कोई खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है. माना गया है कि चेहरा चमकने से आत्मविश्वास अपने आप बढ़ जाता है. वहीं विशेषज्ञों की माने तो बदलती लाइफ स्टाइल, तनाव, प्रदूषण और गलत खान पान हमारी स्किन की चमक को फीका कर देते हैं. ऐसे में अपनी त्वचा का सही तरह से ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है.
स्किन की देखभाल के लिए घर पर ही बने देशी औषधियों को इस्तेमाल कर त्वचा की परेशानी को दूर कर सकते हैं. स्किन चमकदार बन जाएगा. केले से फेस पैक तैयार हो सकता है. केला में कई पोषक तत्व सेहत और स्किन के लिए फायदेमंद है. तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे फेस पैक जिसे आप केले की मदद से तैयार कर सकते हैं. फेस पैक को बनाने के लिए पके केले को अच्छे तरीके से मिश कर पेस्ट बना लें.
इसमें शहद को मिलाएं. दोनों को अच्छे से मिक्स करें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं. इसे 10 से 15 मिनट लगा कर रखें और फिर धोकर साफ कर लें. दही और केले से फेस पैक को बना सकते हैं. इससे स्किन चमक उठेगी और मुहांसे दूर हो जाएंगे. दही और केले को मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर लगाएं. थोड़ी देर रहने दें. इसके बाद आप इसे धो लें.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में तेजी से बढ़ रहे H3N2 के मामले, विशेषज्ञों ने बदलते मौसम को बताया जिम्मेदार
हल्दी का इस्तेमाल स्किन केयर में पहले से ही होता आ रहा है. घर में हल्दी आसानी से मिल जाती है. केला और हल्दी को मिक्स कर ये पेस्ट बना लें. इसमें दही को मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं. इसे 15 मिनट तक रहने दें फिर धो कर साफ कर लें.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 तक MP को नशा मुक्त करने के ऐलान पर…
गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…