दुनिया

सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच रक्षा समझौता, अब एक देश पर हमला माना जाएगा दूसरे पर अटैक

Pak-Saudi Mutual Defence Deal: सऊदी अरब और परमाणु ताकत से लैस पाकिस्तान ने बुधवार को एक बड़ा और रणनीतिक कदम उठाते हुए एक औपचारिक आपसी रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते को लेकर दोनों देशों की सरकारों ने साफ कर दिया है कि यह केवल कागजी कार्रवाई नहीं है, बल्कि भविष्य की सुरक्षा रणनीति की दिशा तय करने वाला एक ठोस कदम है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में दो टूक कहा गया है कि अगर किसी तीसरे देश की ओर से सऊदी अरब या पाकिस्तान पर हमला होता है, तो इसे दोनों देशों के खिलाफ आक्रमण माना जाएगा. यानी अब अगर कोई एक देश पर हमला करता है, तो दूसरा देश उसके बचाव में खड़ा होगा.

रियाद यात्रा के दौरान हुआ समझौता

यह अहम समझौता तब हुआ जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ रियाद की राजकीय यात्रा पर पहुंचे. वहाँ अल-यममाह पैलेस में उनका गर्मजोशी से स्वागत खुद सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने किया.

इसके बाद दोनों नेताओं की मौजूदगी में ‘रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते’ (Strategic Mutual Defence Agreement) पर औपचारिक हस्ताक्षर हुए. यह समझौता दशकों से चली आ रही भाईचारे और इस्लामी एकजुटता की साझेदारी को नई मजबूती देता है.

ये भी पढ़ें- PM Modi 75th Birth Day: प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर दुबई में बुर्ज खलीफा जगमगाया, PM Modi की फोटो के साथ विश किया बर्थ डे

क्या है इस समझौते का मकसद?

इस समझौते का मूल उद्देश्य है- द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और गहरा करना, सैन्य क्षमताओं को साझा करना, और यदि जरूरत पड़े तो किसी भी तरह के बाहरी हमले के खिलाफ संयुक्त रूप से जवाब देना.

संयुक्त बयान में यह भी कहा गया कि यह कदम क्षेत्रीय और वैश्विक शांति को मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है. दोनों देशों ने एक स्वर में कहा कि वे न सिर्फ अपनी-अपनी सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने की भी साझा जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं.

आठ दशक पुरानी दोस्ती को नई दिशा

गौरतलब है कि पाकिस्तान और सऊदी अरब के रिश्ते करीब आठ दशकों से दोस्ताना और रणनीतिक रहे हैं. लेकिन इस रक्षा समझौते ने दोनों देशों की साझेदारी को अब एक सैन्य गठबंधन की शक्ल दे दी है.

अब देखना होगा कि इस समझौते का आने वाले समय में मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया की रणनीतिक स्थिति पर क्या असर पड़ता है. खासकर ऐसे समय में जब दुनियाभर में सुरक्षा, आतंकवाद, और भू-राजनीति को लेकर हलचल बढ़ रही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

10 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

23 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

29 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

42 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

49 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

59 minutes ago