लाइफस्टाइल

धूप की जिद्दी टैनिंग हटाएं बस मिनटों में, ट्राई करें बेसन के ये 5 फेस पैक

Face Packs for Removing Tanning:  गर्मी शुरू होते ही टैनिंग की चिंता सताने लगती है. टैनिंग होने की वजह से चेहरा डल और बेजान नजर आने लगता है, कैसा भी मेकअप कर लो लेकिन चेहरे पर ग्लो आता ही नहीं है. लोग टैनिंग को खत्म करने के लिए महंगे- महंगे प्रोडक्टस यूज करते हैं लेकिन रिलज्ट कुछ नहीं. इसी कड़ी में आज हम आपको बेसन के फेस पैक बताएंगे जिन्हें आप रोजाना अपने चेहरे और हाथों पर यूज करके जिद्दी टैनिंग को खत्म कर सकते हैं.

बेसन के फेस पैक से हटाएं टैनिंग

1. बेसन हल्दी और दही का फेस पैक

टैनिंग हटाने के लिए बेसन हल्दी और दही का फेस पैक चेहरे, हाथ और पैरों में लगाएं. फिर 20 मिनट बाद धो ले. इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में पेस्ट बनाने जितनी दही और आधा चम्मच हल्दी मिलाकर फेस पैक बनाए.

2.बेसन नीबू का रस और कच्चा दूध

टैनिंग हटाने के लिए बेसन में नींबू का रस और कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाए. फिर इसे चेहरे, हाथ और पैरों पर लगाएं. इस पैक को यूज करने से चेहरे की टैनिंग धीरे- धीरे हल्की होने लगती है.

3.बेसन और टमाटर का फेस पैक

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो टैनिंग हटाने के लिए बेसन में टमाटर का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को टैनिंग वाली त्वचा पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. यह फेस पैक ऑयली स्किन के लिए कारगर साबित होता है.

यह भी पढ़ें: महिला नहीं ‘वैंपायर’! चाय कॉफी नहीं, दोस्तो का पीती है खून; 1 दिन में 1 लीटर की खुराक

4.बेसन और एलोवेरा जैल का फेस पैक

टैनिंग हटाने के लिए आप बेसन और एलोवेरा जैल को साथ मिलाकर चेहरे पर लगा लें. बेसन टैनिंग को कम करता है और एलोवेरा जैल स्किन को ठंडक देता है. इस फेस पैक से आपके चेहरे पर ग्लो भी आएगा. आधा कटोरी बेसन में खीरे का रस और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें फिर इस पेस्ट को त्वचा पर 20 से 25 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. इससे आप कुछ ही दिनों में टैनिंग हटा सकते हैं.

5.बेसन चंदन और गुलाब जल का फेस पैक

बेसन में गुलाबजल और चंदन मिलाकर फेस पैक बना लें, फिर इसे दस से पंद्रह मिनट के लिए चेहरे और हाथ- पैरों पर लगा लें. ऐसा करके आप 8-10 दिनों में जिद्दी टैनिंग को हटा सकते हैं.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 फैसलों को चुनौती, 5 अक्टूबर को सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…

4 minutes ago

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

1 hour ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

2 hours ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

2 hours ago