लाइफस्टाइल

गर्मियों में बात-बात पर आता है गुस्सा? जानें चिड़चिड़ापन और तनाव दूर करने के अचूक नुस्खे

Summer anger management: गर्मियों के आते ही मन और तन का संतुलन बना पाना अक्सर मुश्किल हो जाता है, क्योंकि बाहर के गर्म वातावरण के साथ-साथ शरीर के भीतर का तापमान भी अनियंत्रित हो जाता है. गर्मी की वजह से शरीर में पित्त बढ़ता है, और इसी बढ़े हुए पित्त की वजह से पूरे दिन गुस्सा व चिड़चिड़ापन महसूस होता है.

छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आना, अधीरता, सिर में गर्मी, बेचैनी और भीतर की अशांति. ये सभी कई बार बढ़े हुए पित्त के ही संकेत हो सकते हैं. ऐसे में गर्मियों के मौसम में पित्त को संतुलित रखना बहुत जरूरी है.

विश्राम और शीतलता है जरूरी (Summer Tips)

आयुर्वेद का मानना है कि अगर शरीर को शीतलता और आराम मिले, तो मन और तन दोनों शांत रह सकते हैं. गर्मियों में पर्याप्त विश्राम करने से शरीर की ऊर्जा बनी रहती है और मन भी अच्छा रहता है. यही कारण है कि हमेशा ज्येष्ठ (गर्मियों) माह में दिन में सोने और भरपूर आराम करने की सलाह दी जाती है.

अगर आप अपने शरीर को अंदर से शीतल रखते हैं, तो पित्त खुद-ब-खुद संतुलित रहता है. इसके लिए कुछ आसान उपाय हैं, जिन्हें आजमाने के बाद आपका गुस्सा भी कम होगा.

चाय की जगह पिएं हर्बल टी (Summer health tips)

गर्मियों में साधारण चाय पीना कम कर देना चाहिए, क्योंकि यह शरीर की गर्मी को और अधिक बढ़ा देती है, जिससे शरीर में जलन और गर्मी दोनों पैदा होती हैं.
इसकी जगह हर्बल टी (Herbal Tea) का सहारा लें. आप तुलसी, गुलाब की पत्तियां, पैशनफ्लावर और कैमोमाइल को मिलाकर हर्बल टी बना सकते हैं और इसे दिन में दो बार पीएं. यह हार्मोन्स को संतुलित करती है और तनाव को काफी हद तक कम करने में मदद करती है.

‘घी नस्य’ से मिलेगी मानसिक शांति

‘घी नस्य’ (नाक में घी डालना) की प्रक्रिया भी शरीर के पित्त को संतुलित करने में बेहद मददगार है. इससे शरीर का रूखापन कम होता है और मस्तिष्क व मन, दोनों को गहरी शांति मिलती है. इसके लिए रात को सोते समय शुद्ध घी की कुछ बूंदें अपनी नाक में डालें. इससे तनाव कम होता है और तंत्रिका-तंत्र (Nervous System) भी शांत होता है.

चंदन का लेप और ठंडे तेल से मालिश (Summer Tips For Anger)

पित्त और क्रोध को शांत करने के लिए चंदन का लेपन एक बहुत ही प्रभावी और प्राचीन उपाय है. चंदन की तासीर ठंडी होती है और उसे माथे पर लगाने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और मन अशांत नहीं होता.

ये भी पढ़ें: बिना धोए छूमंतर होगी जूतों की बदबू, रोज-रोज धोने की झंझट खत्म; जानें गजब Summer Tips

इसके साथ ही, आप भृंगराज या नारियल के तेल से सिर की मालिश भी कर सकते हैं. अगर गर्मियों में बहुत ज्यादा गुस्सा और बेचैनी होने लगती है, तो ऐसे में पैर के तलवों और सिर की ठंडे तेल से मालिश करना एक बेहतरीन और राहत देने वाला विकल्प है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago