Anamika Amber Jain Gopal Das Neeraj Samman 2026
Gopal Das Neeraj Samman: हिंदी साहित्य के अमर गीतकार, पद्मभूषण महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की 8वीं पुण्यतिथि पर मुंबई का रंग शारदा ऑडिटोरियम साहित्य, संगीत और संवेदनाओं के दुर्लभ संगम का साक्षी बना. ‘महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट’ और ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘कारवाँ गीतों का… नीरज’ कार्यक्रम में देश की कई प्रतिष्ठित साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की.
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कवयित्री अनामिका जैन अंबर को ‘गोपाल दास नीरज सम्मान’ से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में नीरज जी के कालजयी गीतों, कविताओं और उनकी साहित्यिक विरासत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.
डॉ. अनामिका जैन अंबर हिंदी की मशहूर कवयित्री, लेखिका, गायिका और मंच संचालिका हैं. वह अपनी ओजपूर्ण, देशभक्ति से भरपूर कविताओं और शानदार मंचीय प्रस्तुति के लिए पूरे देश में जानी जाती हैं. अब तक वह 2,500 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में कविता पाठ कर चुकी हैं. दुबई, रूस, थाईलैंड, नेपाल और कई अफ्रीकी देशों में भी उन्होंने हिंदी साहित्य का प्रतिनिधित्व किया है.
उनके लोकप्रिय गीतों में ‘शहीद के बेटे की दीपावली’, ‘रुक्मिणी’, ‘रामभक्त ही राज करेगा’ और ‘यूपी में बाबा’ शामिल हैं. साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान ‘यूपी में बाबा’ गीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इसके अलावा वह जी न्यूज के चर्चित कार्यक्रम ‘कवि युद्ध’ की एंकर रह चुकी हैं और ‘वाह-वाह क्या बात है’ व ‘आज तक साहित्य’ जैसे कई टीवी कार्यक्रमों में भी नजर आ चुकी हैं.
मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित प्रतिष्ठित रंग शारदा ऑडिटोरियम में गुरुवार शाम सुरों और साहित्य का यादगार संगम देखने को मिला. ‘कारवां गीतों का… नीरज’ कार्यक्रम के माध्यम से हिंदी के महान कवि एवं गीतकार गोपाल दास नीरज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस विशेष आयोजन में साहित्य, संगीत और कला जगत की कई नामचीन हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर सक्रिय रहने वाले भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने कार्यक्रम में संरक्षक (Patron) के रूप में शिरकत की. कार्यक्रम का आयोजन महाकवि नीरज के सुपुत्र मृगांक प्रभाकर ने किया.
ये भी पढ़ें: ‘कारवाँ गीतों का…’: महाकवि की स्मृति में मुंबई में सुरों का संगम, CMD उपेन्द्र राय ने गोपाल दास नीरज को यूं किया याद
समारोह के दौरान ‘गोपाल दास नीरज सम्मान’ की घोषणा की गई. यह सम्मान कवयित्री अनामिका जैन अंबर को प्रदान किया गया. उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने उनकी ओर से ग्रहण किया. पूरे आयोजन के दौरान नीरज जी की रचनाओं, गीतों और साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…