महाकुंभ 2025

दिव्य-भव्य महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र रहा डिजिटल एक्सपीरियेंस सेंटर, लाखों श्रद्धालुओं को आनंद

महाकुंभनगर: आस्था और आध्यात्म के महापर्व, महाकुंभ को सीएम योगी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से इस वर्ष दिव्य-भव्य के साथ डिजिटल महाकुंभ के तौर पर भी विकसित किया गया. इस क्रम में मेला क्षेत्र के सेक्टर-4 में बना डिजिटल अनुभूति केंद्र, डिजिटल महाकुंभ का साकार रूप बना. डिजिटल अनुभूति केंद्र ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को एआई, वर्चुअल रिएलिटी और होलोग्राम की आधुनिकतम तकनीकि से सनातन आस्था की प्राचीनतम पौराणिक गाथाओं और मान्यताओं से परिचित करवाया. डिजिटल अनुभूति केंद्र ने विशेष रूप से युवा और विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया. महाकुंभ के दौरान महामहिम राष्ट्रपति, भूटान नरेश समेत अब तक लगभग 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालु डिजिटल अनुभूति केंद्र के साक्षी बने.

3.5 लाख दर्शकों से हुई 1.75 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति

तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं जो कि सनातन संस्कृति के प्रति आस्था के सतत प्रवाह का प्रत्यक्ष प्रमाण है. ऐसे में सीएम योगी की प्रेरणा से मेला क्षेत्र के सेक्टर-4 में बना डिजिटल अनुभूति केंद्र आस्था और आधुनिकता के अद्भुत संगम के तौर पर उभरा. डिजिटल अनुभूति केंद्र महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र साबित हुआ. महाकुंभ के दौरान डिजिटल अनुभूति केंद्र में अब तक 3.5 लाख से अधिक लोगों ने महाकुंभ और सनातन संस्कृत के महात्म का आधुनिक तकनीकि के जरिये दिव्य भव्य नजारा देखा. यही नहीं अनुभूति केंद्र से लगभग 1.75 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति भी हुई. युवा पीढ़ी और विदेशी पर्यटकों को देश की प्रचीन सनातन संस्कृति से परिचित करवाने में डिजिटल अनुभूति केंद्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

महामहिम राष्ट्रपति ने सराहा डिजिटल अनुभूति केंद्र के प्रयास को

महाकुंभ के दौरान महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्य के विशेष अतिथि भूटान नरेश जिग्मे खेसर नाम्ग्याल ने भी डिजिटल अनुभूति केंद्र का अनुभव लिया और इसे सराहा. 12 वीथियों में बना डिजीटल अनुभूति केंद्र ने एआई, वीआर और होलोग्राम जैसी आधुनिकतम तकनीक के जरिये महाकुंभ, समुद्र मंथन, यमुना नदी, प्रयाग महात्म की पौराणिक कथाओं को दिव्य भव्य तरीके से प्रस्तुत किया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने 9 जरवरी को अनुभूति केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर इसे आस्था और आधुनिकता का संगम कहा था.

उन्होंने कहा कि महाकुंभ में आने वाली हमारी भावी पीढ़ी को अनुभूति केंद्र का अनुभव अवश्य लेना चाहिए. इसमें उन्हें प्राचीन भारत की गौरवशाली परंपरा की झलक मिलेगी, इसके माध्यम से वे सनातन संस्कृति के प्रति अपनी समझ और आस्था को और बढ़ा सकेंगे. डिजिटल अनूभूति केंद्र सीएम योगी की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरा और लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को दिव्य-भव्य महाकुंभ का अनुभव प्रदान किया.

ये भी पढ़ें: ब्राजील से आया शिव भक्तों का जत्था, महा शिवरात्रि में पुण्य की डुबकी लगाने पहुंचा महाकुंभ

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

3 minutes ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

23 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

32 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

37 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

49 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

1 hour ago