विराट कोहली. (फाइल फोटो)
विराट कोहली ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ग्रुप ए के मुकाबले में 158 कैच लेकर भारत के लिए वनडे में फील्डर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच लेने का मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. विराट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 हजार वनडे रन भी पूरे कर लिए.
36 वर्षीय कोहली ने 47वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर नसीम शाह का कैच लेकर यह रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने आखिरी ओवर में खुशदिल शाह का कैच लेकर अपने रिकॉर्ड को और बेहतर किया.
मोहम्मद अजहरुद्दीन (156), सचिन तेंदुलकर (140), राहुल द्रविड़ (124) और सुरेश रैना (102) इस सूची में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं.
कोहली, जो सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के बाद इस प्रारूप में तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं, 14,000 वनडे रन के मील के पत्थर तक पहुंच गए. कोहली ने हारिस रउफ की गेंद को चार रन के लिए मिडऑफ की बायीं ओर से पुश किया और वनडे में 14 हजार रन पूरे कर लिए.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरे पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन रन गति बनाए रखने में संघर्ष किया. सऊद शकील (62) और मोहम्मद रिज़वान (46) के बीच 104 रनों की साझेदारी ही उनकी पारी की एकमात्र खास बात रही, हालांकि यह बहुत धीमी गति से हुई. 151-2 के स्कोर पर पाकिस्तान 250 से आगे जाने की स्थिति में था, लेकिन भारत ने बल्लेबाजी की धज्जियां उड़ाते हुए उन्हें 241 रनों पर आउट कर दिया.
विराट के साथ-साथ स्पिनर कुलदीप ने भी 300 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय स्पिनर बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. कानपुर के 30 वर्षीय खिलाड़ी महान स्पिनरों अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा की श्रेणी में शामिल हो गए.
कुलदीप ने 43वें ओवर में सलमान अली आगा को आउट करके अपना 300वां विकेट हासिल किया.
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…