(प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)
महाकुंभ 2025 में करोड़ों श्रद्धालु अपनी आस्था लगा रहे हैं. देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से लोग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंच रहे हैं. महाकुंभ की वजह से दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों से प्रयागराज के लिए हवाई किराए में भारी उछाल देखने को मिला. लेकिन श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए सरकार ने एयरलाइन कंपनियों से इस रूट के ऊंचे टिकट के दामों को तर्कसंगत बनाने को कहा था, जिसका असर हुआ है और इंडिगो ने प्रयागराज की उड़ानों के टिकट सस्ते कर दिए हैं. इसके बाद और भी एयरलाइन कंपनियां अपने टिकटों के दाम घटा सकती हैं.
यात्रियों द्वारा प्रयागराज की उड़ानों के लिए अधिक किराया चुकाने के मुद्दे पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को एयरलाइन कंपनियों से टिकट के उचित किराए बनाए रखने को कहा, जिसका तत्काल असर हुआ है. एयरलाइन इंडिगो ने महाकुंभ के लिए अपनी उड़ानों के दाम 30 से 50 प्रतिशत तक घटाए हैं. जो फ्लाइट से महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत है.
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिगो फ्लाइट टिकटों में यह भारी कटौती तब देखने को मिली है, जब उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रयागराज के लिए उड़ानों का किराया ‘बेहद अधिक’ है और उन्होंने विमानन नियामक डीजीसीए से कीमतों को कम करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया. कुंभ मेले के कारण बढ़ती मांग को देखते हुए कई एयरलाइंस ने अपने टिकटों की कीमत बढ़ा दी है और डीजीसीए ने भी इन्हें तर्कसंगत बनाने को कहा था.
दरअसल, हवाई किराए की यह चर्चा इसलिए तेज हो रही है क्योंकि मौनी अमावस्या यानी 29 जनवरी को महाकुंभ में शाही स्नान और प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद थी और इस मौके पर एयरलाइंस कंपनियों ने हवाई किराया भी काफी महंगा कर दिया था. उदाहरण के लिए, दिल्ली-प्रयागराज वापसी का हवाई किराया चार गुना बढ़कर 50,000 रुपए से भी ज्यादा हो गया है. कई लोग इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इंडिया टुडे के मुताबिक, 28 जनवरी के लिए सबसे सस्ती मुंबई-प्रयागराज वापसी टिकट की कीमत 41,000 रुपए से भी ज्यादा थी.
प्रयागराज में 13 जनवरी को महाकुंभ मेला शुरू हुआ था और 26 फरवरी को इसका समापन होगा. कई रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि इस महाकुंभ में करीब 45 करोड़ लोग प्रयागराज पहुंच सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…