खेल

रणजी ट्रॉफी में 12 साल बाद कोहली की वापसी, दिल्ली ने रेलवे के खिलाफ लिया गेंदबाजी का फैसला

Ranji Trophy: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. इस मैच में विराट कोहली भी खेल रहे हैं और इस तरह से 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में भारत के स्टार बल्लेबाज की वापसी हो रही है.

2012 में कोहली ने खेली थी रणजी ट्रॉफी

कोहली रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलते हैं और उन्होंने दिल्ली के लिए आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच नवंबर 2012 में गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था. कोहली की लंबे समय बाद वापसी हुई है क्योंकि बीसीसीआई की नीति के अनुसार भारतीय खिलाड़ियों को जब भी संभव हो घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए.

दिल्ली के लिए बड़ी चुनौती

कोहली की वापसी ऐसे समय में हुई है जब 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद दिल्ली के पास रणजी ट्रॉफी नॉकआउट में प्रवेश करना मुश्किल लग रहा है. दिल्ली की टीम को चौथे स्थान पर मौजूद रेलवे पर पूरी जीत की जरूरत है, लेकिन नॉकआउट में प्रवेश करने के लिए यह पर्याप्त नहीं है.

वहीं, कोहली को रणजी ट्रॉफी में खेलते देखने का क्रेज इतना है कि स्टेडियम के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए प्रशंसक सुबह 3 बजे से ही लाइन में खड़े हो गए थे. स्टेडियम के बाहर कोहली और आरसीबी के लिए लगातार नारे लगाने वाली भारी भीड़ ने भारत के पूर्व कप्तान के प्रति एक बार फिर अपने जुनून का प्रदर्शन किया. डीडीसीए के सूत्रों ने बताया कि गेट नंबर 16 और 17 के खुलने के बाद गेट नंबर 18 को भी खोल दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Australia vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया, स्टीव स्मिथ ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

टीम की बात करें तो दिल्ली के लिए कोहली ने जोंटी सिद्धू की जगह ली है, प्रणव राजवंशी ने ऋषभ पंत की जगह ली और तेज गेंदबाज मनी ग्रेवाल ने बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष त्यागी की जगह ली. वहीं, रेलवे की कमान सूरज आहूजा के हाथों में होगी, क्योंकि नियमित कप्तान प्रथम सिंह चोट के कारण उपलब्ध नहीं थे. दिल्ली की कप्तानी युवा आयुष बडोनी कर रहे हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हैं

दिल्ली: सनत सांगवान, अर्पित राणा, यश ढुल, विराट कोहली, आयुष बडोनी (कप्तान), प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सुमित माथुर, शिवम शर्मा, नवदीप सैनी, मनी ग्रेवाल और सिद्धांत शर्मा.

रेलवे : अंचित यादव, विवेक सिंह, मोहम्मद सैफ, सूरज आहूजा (कप्तान), उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), भार्गव मेराई, कर्ण शर्मा, अयान चौधरी, हिमांशु सांगवान, कुणाल यादव और राहुल शर्मा

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

2 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

3 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

11 minutes ago

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…

20 minutes ago

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

20 minutes ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

27 minutes ago