Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Maha Kumbh

राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत दुनिया का नेतृत्व करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है.

महाकुम्भ के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता का जो अभियान प्रयागराज में शुरू किया था, उसे अब यहां के नागरिक और छात्र आगे बढ़ा रहे हैं.

महाकुंभ में श्रद्धालुओं और संतों को सस्ती दरों पर 2000 मीट्रिक टन राशन उपलब्ध कराया गया, जिसे मार्च तक बढ़ा दिया गया है. सरकार ने मोबाइल वैन और डिजिटल माध्यमों से वितरण की सुविधा जारी रखी है.

New Delhi Railway Station Stampede: सुप्रीम कोर्ट ने 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 200 लोगों की मौत के दावे वाली याचिका को सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया. रेलवे ने 18 मौतों की पुष्टि की है और घटना की जांच जारी है.

महाकुंभ से फेमस हुई मोनालिसा ने नेपाल में लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ की पूर्णाहुति के अवसर पर संगम तट पर स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया. उन्होंने मंत्रिमंडल सहयोगियों संग गंगा सफाई की और श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। साथ ही, साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया.

एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुम्भ 2025 का आयोजन न केवल सनातन परंपरा को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के भाव को भी सशक्त कर रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में संत गाडगे महाराज की 149वीं जयंती पर उन्हें सामाजिक न्याय और स्वच्छता का अग्रदूत बताया. उन्होंने संत गाडगे के विचारों को प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान से जोड़ा और अगले वर्ष उनकी 150वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया.

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. उत्तराखंड के राज्यपाल, ओडिशा के मुख्यमंत्री समेत कई प्रमुख हस्तियों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई. भारत की जीत के लिए विशेष पूजा भी आयोजित की गई.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की विधायक रागिनी सोनकर के एक सवाल के जवाब में कहा, "आज दुनिया उत्तर प्रदेश की जिस क्षमता को देख रही है, उसे महाकुंभ मेले से जोड़ा जा सकता है. अकेले महाकुंभ से ही उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि में मदद मिलेगी."