महाकुंभ 2025

Foreigners In Mahakumbh 2025: दुनियाभर से प्रयाग पहुंच रहे तीर्थ यात्री, आस्‍था के महासागर में लगा रहे डुबकियां, कहा- ये अकल्पनीय

महाकुम्भनगर, 30 जनवरी. प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ 2025 आस्था, भक्ति और संस्कृति का अद्वितीय संगम बन चुका है. इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ रहा है. हर किसी के मन में आस्था की ज्योति प्रज्ज्वलित हो रही है. सभी संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना कर रहे हैं. इस दौरान विदेशी तीर्थयात्री भी महाकुम्भ की अद्भुत व्यवस्था से अभिभूत नजर आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किए गए बेहतरीन प्रबंधों की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की है.

अमेरिका से आए श्रद्धालु बोले- ये ‘अविश्वसनीय’

महाकुम्भ में शिरकत करने पहुंचे विदेशी श्रद्धालु भी यहां की व्यवस्था से काफी प्रभावित हैं. अमेरिका के हवाई से आए एक श्रद्धालु ने कहा कि यह कल्पना से परे है कि इतने अधिक लोग एक साथ एकत्रित होकर आस्था के इस महासंगम में शामिल हुए हैं. इतनी विशाल संख्या में लोगों और यहां के बुनियादी ढांचे को देखते हुए, यह अविश्वसनीय है कि सरकार इसे इतनी कुशलता से संचालित कर पा रही है. हर कोई एक-दूसरे की सहायता करता दिख रहा है.

मेरे जीवन का सबसे यादगार अनुभव: मारिया

फ्लोरिडा, अमेरिका से आईं मारिया ने कहा कि वह 12 साल पहले भी कुंभ मेले में आई थीं और इस अनुभव ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि वे इसे फिर से देखने आई हैं. उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे यादगार अनुभव है. मैं पिछले 26 वर्षों से हर साल भारत आती हूं और यहां की संस्कृति से प्रेम करती हूं. पुलिस प्रशासन ने जिस तरह भीड़ को संभाल रखा है, वह प्रशंसनीय है.

यहां का माहौल बहुत ही सुरक्षित और पवित्र

रूस के मॉस्को से आईं जूलिया ने कहा कि हम पहली बार महाकुम्भ में आए हैं और यहां की व्यवस्था से बहुत प्रभावित हैं. यहां का माहौल बहुत ही सुरक्षित और पवित्र है. इतने विशाल आयोजन को जिस प्रकार प्रशासन ने व्यवस्थित किया है, वह अविश्वसनीय है.

महादेव की कृपा से यहां पहुंच पाई: अलेना

अल्माटी, कजाकिस्तान से आईं अलेना ने कहा कि यह मेरा सपना था कि मैं कुंभ मेले में आऊं. मैं महादेव की कृपा से यहां पहुंच पाई और इस अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. वहीं पंजाब के पठानकोट से आईं अंजू ने कहा कि प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों को हर संभव सहायता दी जा रही है. हमें अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

योगी सरकार पूरी उत्‍साह से व्‍यवस्‍था में जुटी

बता दें कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस विराट आयोजन को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं. महाकुम्भ के दौरान लाखों-करोड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन संगम तट पर स्नान करने के लिए उमड़ रहे हैं, लेकिन इतनी बड़ी भीड़ को संभालने में प्रशासन ने जिस दक्षता और अनुशासन का परिचय दिया है, वह सराहनीय है.

आधुनिक तकनीक का भी भरपूर उपयोग

सरकार ने महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का भी भरपूर उपयोग किया है. भीड़ प्रबंधन के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके. सरकार द्वारा की गई इन व्यवस्थाओं का ही परिणाम है कि न केवल भारतीय श्रद्धालु बल्कि विदेशी पर्यटक भी इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने और अनुभव करने के लिए बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं.

यह भी पढ़िए: महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान पर्व संपन्न, मौनी अमावस्या पर अखाड़ों ने दिखाई संवेदनशीलता

  • भारत एक्‍सप्रेस
विशाल तलवार

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

19 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

34 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

1 hour ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

1 hour ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago