haziabad cycllist to mahakumbh
महाकुंभनगर: गाजियाबाद के रहने वाले धनंजय ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है. उन्होंने गाजियाबाद से प्रयागराज तक 600 किलोमीटर से अधिक की दूरी साइकिल से तय की, ताकि वे महाकुंभ मेले में शामिल हो सकें. धनंजय ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा रविवार सुबह 3 बजे शुरू की और लगातार साइकिल चलाते हुए प्रयागराज पहुंचे. इस दौरान उन्होंने छोटे-छोटे ब्रेक लिए, लेकिन उनका हौसला कभी कम नहीं हुआ.
धनंजय का मकसद सिर्फ महाकुंभ में शामिल होना ही नहीं था, बल्कि वे एक खास संदेश भी लेकर आए हैं. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा दे रहे हैं. धनंजय का कहना है कि आजकल लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या और स्क्रीन टाइम में इतने उलझ गए हैं कि वे अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते. वे चाहते हैं कि लोग अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर व्यायाम करें और शारीरिक रूप से सक्रिय रहें.
महाकुंभ में पहुंचकर धनंजय ने न सिर्फ अपनी फिटनेस का सबूत दिया, बल्कि दूसरों के लिए भी एक मिसाल कायम की. उनका यह प्रयास लोगों को प्रेरित करने वाला है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं. धनंजय का मानना है कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सक्रिय जीवनशैली बेहद जरूरी है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…
हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…
IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…
31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…
31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…