Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

महाकुंभ में फिट इंडिया का संदेश, गाजियाबाद से प्रयागराज तक की 600 किमी की साइकिल यात्रा

गाजियाबाद के धनंजय ने पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए 600 किमी की साइकिल यात्रा कर प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर फिटनेस का संदेश दिया. उन्होंने लोगों से व्यस्त जीवनशैली में से थोड़ा समय निकालकर व्यायाम करने की अपील की.

haziabad cycllist to mahakumbh

haziabad cycllist to mahakumbh

महाकुंभनगर: गाजियाबाद के रहने वाले धनंजय ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है. उन्होंने गाजियाबाद से प्रयागराज तक 600 किलोमीटर से अधिक की दूरी साइकिल से तय की, ताकि वे महाकुंभ मेले में शामिल हो सकें. धनंजय ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा रविवार सुबह 3 बजे शुरू की और लगातार साइकिल चलाते हुए प्रयागराज पहुंचे. इस दौरान उन्होंने छोटे-छोटे ब्रेक लिए, लेकिन उनका हौसला कभी कम नहीं हुआ.

फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा

धनंजय का मकसद सिर्फ महाकुंभ में शामिल होना ही नहीं था, बल्कि वे एक खास संदेश भी लेकर आए हैं. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा दे रहे हैं. धनंजय का कहना है कि आजकल लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या और स्क्रीन टाइम में इतने उलझ गए हैं कि वे अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते. वे चाहते हैं कि लोग अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर व्यायाम करें और शारीरिक रूप से सक्रिय रहें.

सक्रिय जीवनशैली मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी

महाकुंभ में पहुंचकर धनंजय ने न सिर्फ अपनी फिटनेस का सबूत दिया, बल्कि दूसरों के लिए भी एक मिसाल कायम की. उनका यह प्रयास लोगों को प्रेरित करने वाला है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं. धनंजय का मानना है कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सक्रिय जीवनशैली बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें: प्रयागराज में महाशिवरात्रि के अवसर पर लंदन, ब्राजील, मैक्सिको और अमेरिका के श्रद्धालुओं ने अनुभव किया अनोखा आध्यात्मिक उत्साह

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital