Bharat Express DD Free Dish

Maha Kumbh 2025

Prayagraj Maha Kumbh Duty: महाकुंभ 2025 में सेवाएं देने वाले यूपी परिवहन निगम के 24071 चालकों/परिचालकों को ₹10,000 बोनस मिला. ₹24.71 करोड़ की राशि उनके खातों में भेजी गई. परिवहन मंत्री ने सीएम योगी का आभार जताया.

महाकुंभ 2025 के बाद भी त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. प्रशासन संगम क्षेत्र को नव्य स्वरूप देने के लिए बुनियादी सुविधाओं और पर्यटन विकास की नई योजना पर काम कर रहा है.

महाकुम्भ के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता का जो अभियान प्रयागराज में शुरू किया था, उसे अब यहां के नागरिक और छात्र आगे बढ़ा रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संचालित विशेष अभियान के तहत जवानों ने 15 देशों और 20 से अधिक राज्यों के बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिवारों से मिलाया.

20 फरवरी 2025 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री और स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी द्वारा अजमेर संसदीय क्षेत्र के लगभग 1300 कार्यकर्ताओं हेतु प्रयागराज महाकुम्भ एवं अयोध्या में भगवान श्री रामलला के दर्शन हेतु विशेष ट्रेन का संचालन करवाया गया.

महाकुंभ में योगी सरकार द्वारा विकसित 'स्वच्छ सुजल गांव' में 30 लाख से अधिक लोगों ने यूपी के विकास को करीब से देखा. जल जीवन मिशन से जुड़े कार्यक्रमों में हजारों युवाओं को सम्मानित किया गया, जबकि 'जल प्रसाद' के रूप में 25 लाख अतिथियों का अभिनंदन किया गया.

भारतीय रेलवे ने महाकुंभ के लिए 45 दिनों में 17,000 से ज्यादा ट्रेनों का सफलतापूर्वक संचालन किया जिनमें लगभग 4.5-5 करोड़ लोग यात्रा कर चुके थे.

सीएम योगी ने प्रयागराज में नेत्रकुम्भ का निरीक्षण कर सेवा कार्यों की सराहना की. 2.37 लाख मरीजों की जांच और 1.63 लाख चश्मे वितरित किए गए. बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन कर संतों का आभार व्यक्त किया.

सीएम योगी ने महाकुंभ को वैश्विक इवेंट बनाने में मीडिया की भूमिका को सराहा. प्रयागराज में मीडिया संवाद के दौरान उन्होंने सकारात्मक रिपोर्टिंग के लिए धन्यवाद दिया और आयोजन की सफलता को रेखांकित किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में कार्यरत स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को 10,000 रुपए अतिरिक्त बोनस, 16,000 रुपए निश्चित मानदेय और 5 लाख रुपए के स्वास्थ्य बीमा की सौगात दी. साथ ही, स्वच्छ कुंभ कोष से बीमा प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया.