महाकुंभनगर: महाकुंभ 2025 के तहत माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व के बाद संगम घाटों की सफाई को लेकर मेला प्रशासन ने एक बार फिर अपनी तत्परता साबित की. स्नान पर्व समाप्त होने के बाद शाम को ही सफाईकर्मियों की टीम ने व्यापक सफाई अभियान शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप रातों-रात संगम घाट फिर से स्वच्छ और सुंदर नजर आने लगे.
उल्लेखनीय है कि माघ पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम स्नान किया. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने फूल, माला, कपड़े, खाना घाट पर ही छोड़ दिया. साथ ही बड़ी संख्या में शौचालयों का भी उपयोग किया गया. मेला प्रशासन ने घाटों पर भीड़ घटने के बाद सफाई अभियान चलाया और सुबह तक एक बार फिर घाटों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफलता प्राप्त की.
मेला प्रशासन की ओर से सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए थे कि भीड़ खत्म होते ही वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए. निर्देशों के क्रम में भीड़ कम होते ही अभियान की शुरुआत की गई. स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा छोड़े गए ठोस अपशिष्ट को प्रशासन ने तुरंत निस्तारित किया. विशेष सफाई वाहनों की मदद से घाटों और मेला क्षेत्र से कचरा उठाया गया. इसके अलावा, सभी शौचालयों में सेसपूल ऑपरेशन चलाया गया, जिससे स्वच्छता सुनिश्चित हो सके.
मेला के सैनिटेशन प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सफाई अभियान के तहत स्वच्छताकर्मियों के द्वारा सभी सड़कों पर झाड़ू लगाकर उन्हें साफ-सुथरा किया गया. मेला क्षेत्र में लगे डस्टबिन और लाइनर बैग्स को टीपर और कॉम्पैक्टर की मदद से खाली कराया गया. प्रशासन का कहना है कि स्वच्छ महाकुंभ को सफल बनाने के लिए रोजाना इसी तरह सफाई अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि, स्नान पर्व पर इसे अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है, ताकि अगले दिन स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र स्नान की अनुभूति हो सके.
मेला प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से श्रद्धालु और स्थानीय लोग काफी प्रभावित नजर आए. उन्होंने इसके लिए मिला प्रशासन और योगी सरकार का आभार जताया. एक श्रद्धालु ने कहा कि स्वच्छता को लेकर प्रशासन की प्रतिबद्धता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि महाकुंभ 2025 को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है.
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: 14 फरवरी से यमुना, सरस्वती व त्रिवेणी पंडाल पर अनवरत होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
-भारत एक्सप्रेस
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…