महाकुंभ 2025

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में ट्रैफिक सुचारू, बिना किसी बाधा के यात्री कर रहे संगम स्नान

महाकुम्भ नगर: महाकुम्भ 2025 में माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच शहर की ट्रैफिक व्यवस्था अब पूरी तरह से सुचारू रूप से संचालित हो रही है. प्रशासन की ओर से किए गए व्यापक प्रबंधों का सकारात्मक असर दिख रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है और वो सुगमता के साथ संगम स्नान कर रहे हैं.

सभी प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक हुआ सुगम

मेला पुलिस के अनुसार मलाक हरहर (लखनऊ), मिर्जापुर रोड, रीवा रोड, सहसो (जौनपुर), फाफामऊ (लखनऊ), अंदावा (वाराणसी रूट) और कौशांबी रूट पर यातायात सामान्य रूप से जारी है. महाकुम्भ के मद्देनजर सुरक्षा बलों और यातायात पुलिस को हर प्रमुख मार्ग पर तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में कल्पवासियों का समापन, माघ पूर्णिमा स्नान के साथ 10 लाख से अधिक श्रद्धालु लौटे वापस

यातायात निर्देशों का करें पालन

यातायात विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक रूप से किसी भी मार्ग पर रुकने से बचें. प्रयागराज में उमड़ी भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन की कुशल व्यवस्था के चलते यातायात नियंत्रण में है, जिससे श्रद्धालु आसानी से संगम तक पहुंचकर पुण्य स्नान कर रहे हैं.

विशाल तलवार

Recent Posts

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

10 minutes ago

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

50 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

55 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

2 hours ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago