महाकुंभ 2025

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मेला प्रशासन और कुम्भ पुलिस ने की विशेष तैयारी

महाकुम्भनगर: महाकुम्भ में मौनी अमावस्या के पवित्र अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मेला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है. श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और सतर्क रहने के लिए कहा है. इसके अलावा आपात स्थिति में मेला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और स्पेशल डॉक्टरों की टीम श्रद्धालुओं की देखरेख के लिए 24 घंटे तैनात की गई है.

पुलिस का करें सहयोग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुम्भनगर राजेश द्विवेदी ने बताया कि महाकुम्भ के दूसरे अमृत स्नान मौनी अमावस्या को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं.. खासकर श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है कि वो सजग रहें और किसी तरह की अफवाह में न फंसें. व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें और किसी भी तरह की समस्या में पुलिस का सहयोग लें. पुलिस और प्रशासन श्रद्धालुओं की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध है.

क्राउड मैनेजमेंट में सहयोग के लिए

क्या करना है

संगम घाट पहुंचने के लिए अलग-अलग लेन से ही जाएं

गंगा स्नान के लिए जाते समय अपनी लेन में बने रहें

आने वाले श्रद्धालु स्नान और दर्शन करने के बाद सीधे पार्किंग की ओर जाएं

मंदिरों में दर्शन के लिए जाते समय अपनी लेन में बने रहें, वहां से अपने गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान करें

जरूरत पड़ने पर पुलिस का सहयोग लें, पुलिस आपकी मदद के लिए है

ट्रैफिक पुलिस भी आपकी मदद के लिए तत्पर है

स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर नजदीकी सेक्टर में बने हॉस्पिटल में कराएं जांच

बैरिकेडिंग और पांटून पुलों पर धैर्य बनाए रखें, जल्दबाजी और धक्कामुक्की से बचें

कागज, जूट या इको फ्रेंडली बर्तनों और कुल्हड़ का ही प्रयोग करें

सभी घाट संगम घाट हैं, जिस घाट पर पहुंच जाएं वहीं स्नान करें

यह भी पढ़ें: जूनागढ़ गिरनार के महंत पीर शेर नाथ जी महाराज ने महाकुंभ में अडानी समुह की सेवा कार्यों की प्रशंसा की

क्या नहीं करना है

श्रद्धालु कहीं एक साथ एक स्थान पर ना रुकें

किसी भी स्थिति में आने और जाने वाले श्रद्धालु आमने-सामने ना पड़ें

मेले में किसी के द्वारा फैलाई गई अफवाहों से बचें

सोशल मीडिया पर फैलाए गए किसी भी भ्रम को सच न मानें

मंदिरों में दर्शन के लिए किसी भी प्रकार की हड़बड़ी न दिखाएं

होल्डिंग एरिया के बजाय रास्तों पर न रुकें, किसी तरह का अवरोध न उत्पन्न करें

व्यवस्था या सुविधा को लेकर किसी के भी बहकावे में आने से बचें

किसी प्रकार की भ्रामक खबरों को आगे बढ़ाने से बचें

पवित्र स्नान के लिए किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें

प्लास्टिक की पन्नियों और बर्तनों का इस्तेमाल करने से बचें

विशाल तलवार

Recent Posts

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

8 minutes ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

42 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

2 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago