महाकुंभ 2025

Uttar Pradesh : Mahakumbh में आज होगी Yogi Cabinet की बैठक, संगम में डुबकी लगाएंगे सभी मंत्री

उत्तर प्रदेश सरकार बुधवार को प्रयागराज के मेला क्षेत्र में अहम बैठक करेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित विशेष कैबिनेट बैठक में राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और योजनाओं को मंजूरी दिए जाने की संभावना है.

सभी मंत्रियों को बैठक में बुलाया गया

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस बैठक में उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी 54 मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है. कैबिनेट की बैठक बुधवार दोपहर से अरैल स्थित त्रिवेणी संकुल में शुरू होगी. संगम पर आने वाले तीर्थयात्रियों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए स्थान परिवर्तित किया गया.

संगम में डुबकी लगाएंगे सभी मंत्री

शुरुआत में, बैठक मेला प्राधिकरण सभागार में आयोजित की जानी थी, लेकिन वीआईपी सुरक्षा के कारण तीर्थयात्रियों की आवाजाही में परेशानी पैदा होने की चिंता के कारण स्थान में बदलाव करना पड़ा. बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाएंगे.

सीएम योगी करेंगे पूजा-अर्चना

सभी मंत्री अरैल वीआईपी घाट से मोटरबोट द्वारा संगम तक जाएंगे. संगम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्रिमंडल के सदस्य पूजा-अर्चना करेंगे और संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे. यह दूसरी बार होगा जब सीएम योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ संगम जाएंगे. 2019 में कुंभ मेले के दौरान उन्होंने अपने मंत्रियों, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और अन्य संतों के साथ औपचारिक डुबकी लगाई थी.

रिपोर्ट के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, धर्मपाल, नंद गोपाल नंदी, अनिल राजभर और स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों सहित सभी 54 मंत्री कैबिनेट बैठक में भाग लेने के बाद संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे.

फिल्म की होगी स्क्रीनिंग

इस बीच, बुधवार को महाकुंभ में इंडो-जापानी एनिमेटेड फिल्म ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ का हिंदी संस्करण भी दिखाया जाएगा. नेत्र कुंभ के पास सेक्टर-6 स्थित दिव्य प्रेम सेवा शिविर में सुबह 10 बजे एनिमेटेड फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग होगी.

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री जाएंगे कुंभ, जानें किस-किस दिन का है कार्यक्रम

यह स्क्रीनिंग सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा इस साल के भव्य और दिव्य महाकुंभ के लिए शुरू की गई कई नई सुविधाओं में से एक है. आयोजन के इतिहास में पहली बार, महोत्सव के दौरान एक एनिमेटेड फिल्म दिखाई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

9 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

13 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

15 minutes ago

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

32 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

50 minutes ago