आस्था

UP News: कांवड़ लेने जा रहे 15 लोग घायल, श्रद्धालुओं ने बताई आपबीती

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) से हरिद्वार (Haridwar) जा रहे 15 कांवड़ यात्री घायल हो गए. यह सभी यात्री जिस गाड़ी में सवार थे, वो पेड़ से टकरा गई. घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. डॉक्टर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत स्थिर है.

घायल श्रद्धालुओं ने क्या बताया ?

घायल श्रद्धालुओं ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे यह हादसा हो गया. इस हादसे में एक परिवार के 10 कांवड़ यात्री भी घायल हो गए, जिन्हें अभी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कावड़ यात्री प्रदीप ने क्या कहा ?

कांवड़ यात्री प्रदीप ने बताया-

“हम सभी कांवड़ (Kanwar) लेने हरिद्वार जा रहे थे. तभी हमारी गाड़ी पेड़ से टकरा गई और हम इस हादसे का शिकार हो गए. इसमें करीब 10 से 15 लोग सवार थे. 10 कांवड़ यात्री ऐसे थे जो एक ही परिवार के थे. ड्राइवर को नींद आ गई. इस वजह से गाड़ी पेड़ से टकरा गई. हमारे बच्चे भी साथ थे. अभी सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है.” हादसे में चोटिल विशाल ने बताया कि हम सभी कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे. रात के समय यह हादसा हुआ. उस वक्त मेरे भाई समेत कई लोग सवार थे.

डॉक्टर ने का क्या कहना है ?

जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर पवन ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रात के समय में मेरी ड्यूटी लगी हुई थी, तभी मेरे पास घायल अवस्था में 15 शिवभक्त लाए गए. इसके बाद हमने उन्हें भर्ती कराया. हमने इस हादसे के संबंध में उच्च अधिकारी को भी जानकारी दी है. फिलहाल सभी घायलों की हालत ठीक है. सभी घायलों का एक्स-रे कराया जाएगा, ताकि उनके स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी मिल सके. फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत ठीक है. अगर आगे किसी के लिए ऐसी स्थिति पैदा हो कि उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ जाए, तो ऐसा किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago