आस्था

Today Horoscope, 19 December 2022: आज सफला एकादशी के दिन बन रहा है खास संयोग, देखें कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल

Today Horoscope, 19 December 2022: कर्क और तुला राशि वालों को इस मामले में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. देखें आज कैसा गुजरेगा आपका दिन.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में दबाव का सामना करना पड़ेगा. सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है. अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी होगी. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपका मन कुछ बेचैन रहेगा. किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है. दिन के दूसरे पहर में धन लाभ होने की संभावना है.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

अविवाहित लोगों के विवाह में अड़चन आ सकती हैं. परिवार में मतभेद होने की आशंका है. रात के वक्त पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: Saphala Ekadashi 2022: 19 दिसंबर को सफला एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा- विधि और कथा

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

नए साल की खरीददारी कर सकते हैं. किसी दूसरे के बहकावे में आने से बचें. काम को लेकर तनाव हो सकता है. सेहत ठीक रहेगी.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा गुजरेगा. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. खानपान में सावधानी बरतने की जरूरत है. आर्थिक रूप से कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

दिन के पहले पहर में कुछ तनाव हो सकता है. कार्यक्षेत्र में कार्यभार बढ़ने की उम्मीद है. व्यापार में नया उद्यम शुरू कर सकते हैं.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है. माता पिता की आज्ञा का पालन करें. हो सके तो आज के दिन खानपान में सावधानी बरतें.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है. किसी खोई हुई वस्तु के मिलने की उम्मीद है.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

दूसरों के झगड़े में पड़ने से बचें. रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलने की उम्मीद है. आज के दिन आपका मन धार्मिक कार्यों में लग सकता है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें. आज आपको दिन के दूसरे शहर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सेहत को लेकर सतर्क रहें.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

पाचन से संबंधित दिक्कत हो सकती है. दिन की शुरुआत में विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है. वित्तीय मामलों में सफलता मिल सकती है.

Rohit Rai

Recent Posts

CM विजय का नया फरमान या आजीविका पर वार? जानिए किस प्रोजेक्ट पर आमने-सामने आए मछुआरे

Pattinapakkam Fishermen Protest: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय द्वारा पट्टिनापक्कम में ₹1,200 करोड़ के सचिवालय निर्माण…

5 minutes ago

चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा दांव: बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, जानें क्या है पूरा प्लान?

कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी कर रही है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा…

52 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ झुनझुनवाला की जमानत याचिका पर ED से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने रिलायंस मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अमिताभ झुनझुनवाला की अंतरिम जमानत…

55 minutes ago

बप्पा की आरती में सलमान खान से हुई गलती! बहन ने टोका तो VIDEO हुआ वायरल; देखें

Salman Khan Ganpati Viral Video: सलमान खान का गणपति बप्पा की आरती करते हुए एक…

1 hour ago