खेल

FIFA WC Final: पेनल्टी शूटआउट का रोमांच, मेसी का मैजिक और अर्जेंटीना चैंपियन

FIFA World Cup Final: कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के फाइनल में अर्जेंटीना (Argentina) ने पेनल्टी शूटआउट में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस (France) को 4-2 से हराकर विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. 36 साल बाद मिली इस जीत के साथ ही लियोनेल मेसी का वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा हो गया. वहीं, अर्जेंटीना की जीत का जश्न भारत में भी मनाया गया और इस जीत के बाद फैंस सड़कों पर उतर आए.

यह केवल तीसरा मौका था जब चैंपियन का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ. इसके पहले 1994 और 2006 में वर्ल्ड कप फाइनल का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकला थ. पहला हाफ पूरी तरह अर्जेंटीना के नाम रहा जहां टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली थी. स्टार फुटबॉलर और कप्तान लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने अपनी टीम के लिए पेनल्टी पर पहला गोल दागा. इसके बाद डी मारिया ने गोल दागकर फ्रांस के खेमे में हलचल मचा दी. लेकिन दूसरे हाफ के अंत में किलियान एमबाप्पे ने दो गोल दागकर फ्रांस की वापसी कराई.

मेसी के नाम गोल्डन बॉल

वहीं, इंजरी टाइम में मेसी के मैजिक की बदौलत अर्जेंटीना 3-2 की बढ़त बना चुका था लेकिन एक बार फिर एमबाप्पे ने गोल दागकर मैच को रोमांचक बना दिया. इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना की टीम फ्रांस पर भारी पड़ी और 36 सालों के बाद मेसी की टीम को फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी चूमने का मौका मिला. मेसी की टीम ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में शानदार अंदाज में 4-2 से हराया. फाइनल मुकाबले में दो गोल करने वाले मेसी को गोल्डन बॉल ने नवाजा गया.

ये भी पढ़ें: FIFA 2022: मेसी का सपना पूरा, अर्जेंटीना 36 साल बाद विश्व चैंपियन, फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराया

एमबाप्पे का गोल्डन बूट पर कब्जा

बता दें कि वर्ल्ड कप इतिहास में अर्जेंटीना ने अपना तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया है. इसके पहले, अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 में खिताब जीता था. इसके अलावा अर्जेंटीना तीन बार 1930, 1990, 2014 में उपविजेता रह चुकी है. दूसरी ओर फ्रांस की टीम का लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया. एमबाप्पे ने शानदार खेल दिखाया और अपनी टीम को ट्रॉफी के करीब लेकर आए लेकिन आखिरकार मेसी की टीम उन पर भारी पड़ी. एमबाप्पे ने फाइनल में हैट्रिक के साथ टूर्नामेंट में सर्वाधिक 8 गोल दागे और गोल्डन बूट पर कब्जा किया.

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago