Aaj Ka Panchang 30 May 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 30 मई, दिन शुक्रवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में.
30 मई को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है. चतुर्थी तिथि शुक्रवार रात 09:23 मिनट तक रहेगी. 30 मई को रात 09:30 मिनट तक रवि योग रहेगा. बता दें कि रवि योग में किया गया कार्य जरूर सफल होता है. सूर्य के प्रभाव वाला ये योग बहुत ही प्रभावशाली है. सूर्य की ऊर्जा से भरपूर होने के कारण इस योग में किये गये कार्य को कोई बिगाड़ नहीं सकता है, अपितु ये शुभ फल ही देता है. रवि योग सभी कुयोगों को, अनिष्ट शक्तियों को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति रखता है. अतः इस योग में जो भी कार्य किये जाएं, वो सफल जरूर होते हैं. साथ ही शुक्रवार को रात 09:29 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा 30 मई को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है.
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 29 May 2025: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
-भारत एक्सप्रेस
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…