आस्था

Aaj Ka Rashifal 05 June 2025: आज गंगा दशहरा पर इन राशि जातकों पर बरसेगी माँ गंगा की कृपा, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 05 June 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल Horoscope का आकलन करते हैं. आज 05 जून दिन गुरुवार है. आज गंगा दशहरा भी मनाया जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं आज के दिन किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल.

05 June 2025 का राशिफल

1. मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगी. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा. आर्थिक स्थिति भी संतुलित रहेगी. यात्रा के योग हैं, पर वाहन सावधानी से चलाएं.

2. वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों को आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें. खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है. दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, संवाद बनाए रखें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

3. मिथुन (Gemini)

आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. आपकी बातचीत की कला से लोग प्रभावित होंगे. नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. छोटी यात्राओं से लाभ संभव है.

4. कर्क (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है. किसी नजदीकी से वाद-विवाद हो सकता है. धैर्य बनाए रखें. कार्यों में बाधा आ सकती है, लेकिन प्रयास जारी रखें. गंगा दशहरा पर जरूरतमंदों को दान करें.

5. सिंह (Leo)

सिंह राशि के जातकों को आज परिश्रम का अच्छा फल मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी. व्यापार में लाभ के योग हैं. घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा.

6. कन्या (Virgo)

आज का दिन व्यस्त रहेगा. योजनाएं बनेंगी और उन पर अमल भी होगा. खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन आय में भी वृद्धि होगी. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे. काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, जो लाभदायक होगी.

7. तुला (Libra)

तुला राशि वालों को आज किस्मत का साथ मिलेगा. रुके हुए कार्य पूरे होंगे. कोई शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. धन लाभ के योग हैं. मित्रों से सहयोग मिलेगा. विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

8. वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन सावधानी से बिताएं. भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें. कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है. वाहन धीरे चलाएं. शाम के समय स्थिति सामान्य हो जाएगी.

9. धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह से भरपूर रहेगा. कार्यों में तेजी आएगी. नई योजनाओं पर विचार करेंगे. कारोबार में लाभ की संभावना है. संतान से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. भाग्य प्रबल रहेगा.

10. मकर (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को आज मेहनत का फल मिलेगा. नौकरी में तरक्की के योग हैं. किसी वरिष्ठ से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. धन का आगमन होगा, निवेश से लाभ मिल सकता है. गंगा स्नान करना सुखद रहेगा.

11. कुंभ (Aquarius)

आज का दिन सोच-समझकर कदम बढ़ाने का है. भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं. किसी करीबी से मतभेद संभव है. कार्यस्थल पर चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें पार कर लेंगे. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. संयम से काम लें.

12. मीन (Pisces)

मीन राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. रुके हुए कार्य पूरे होंगे. नौकरी में स्थायित्व मिलेगा. व्यापार में नया अनुबंध हो सकता है. प्रेम संबंधों में मिठास आएगी. घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

1 hour ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

2 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

2 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago