Aaj Ka Rashifal 8 May 2025: वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और गुरुवार का दिन है. ऐसे में आज इन 5 राशियों भगवान विष्णु जी की कृपी बरसेगी. चलिए जानते हैं आज का भविष्यफल.
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल Horoscope का आकलन करते हैं. आज 08 मई दिन गुरुवार है. आज मोहिनी एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं आज के दिन किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल.
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें. परिवार में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर चर्चा हो सकती है. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करें. निवेश से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं.
आज आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा. रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. वाहन या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ा कोई खर्च हो सकता है. दफ्तर में सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें. यात्राओं से लाभ संभव है.
आज आपके मन में नए विचार आएंगे. क्रिएटिव काम करने वालों के लिए दिन उत्तम है. दोस्तों से मुलाकात होगी, जिससे खुशी मिलेगी. पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है. प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छा समय है. किसी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है.
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 07 May 2025: जानें आज का भविष्य – सभी राशियों के लिए भविष्यवाणियाँ
आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है. कामकाज में लापरवाही न बरतें, वरना वरिष्ठों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. घर में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. धन खर्च अधिक हो सकता है, बजट का ध्यान रखें. रिश्तों में धैर्य बनाए रखें.8
आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. घर में खुशहाली का माहौल रहेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. नई योजनाओं पर काम करने के लिए उत्तम दिन है.
आज आपको कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. धैर्य और मेहनत से सफलता मिलेगी. परिवार में बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें, खासकर पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है. वित्तीय मामलों में निर्णय लेने से पहले सलाह लें.
मोहिनी एकादशी पर भाग्य का साथ मिलेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. धन लाभ के संकेत हैं। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. हालांकि, सेहत में हल्की कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है.
आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा. ऑफिस में काम का दबाव रहेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें. प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और नई पहचान बनेगी.
आज का दिन रोमांचक रहेगा. कामकाज में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं. विदेश यात्रा के योग हैं. परिवार के साथ आनंदमय समय बीतेगा. पुराने दोस्तों से बात होगी. सेहत में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें. धन निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है.
आज कामकाज में लचीलापन जरूरी होगा. वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. प्रेम संबंधों में विश्वास मजबूत होगा. कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी. सेहत में सुधार होगा, लेकिन पुराने रोगों से सावधान रहें.
आज मन में नए सपने और योजनाएं बनेंगी. कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की तारीफ होगी. मित्रों के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा. प्रेमी के साथ समय बिताने से तनाव दूर होगा. कुछ पुराने विवाद खत्म होंगे. सेहत सामान्य रहेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें.
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. शिक्षा, प्रतियोगिता और करियर में सफलता के संकेत हैं. प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी. किसी यात्रा से लाभ हो सकता है. सेहत में सुधार होगा. संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है. घर में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…