Aaj Ka Rashifal 13 August 2026: आज 13 अगस्त 2026 को चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर कर रहा है. चंद्रमा का यह बदलाव सभी 12 राशियों के जीवन में बहुत हलचल मचाने वाला है. जहां कुछ राशियों को अचानक धन लाभ और करियर में बड़े अवसर मिलने वाले हैं, वहीं वृषभ और कुंभ राशि वालों के लिए आज सावधान रहने की सख्त चेतावनी दी गई है. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक, कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
मेष राशि: आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी बात का असर दिखेगा. हालांकि, डिजिटल स्क्रीन की वजह से सिरदर्द और आंखों में जलन परेशान कर सकती है. (उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें.)
वृषभ राशि: इमोशनल होकर कोई भी फैसला न लें. आज बेवजह के खर्च आपकी जेब खाली कर सकते हैं. पेट खराब होने की आशंका है, तली-भुनी चीजों से दूर रहें. (उपाय: मुख्य द्वार पर हल्दी का स्वास्तिक बनाएं.)
मिथुन राशि: आपकी बात करने की कला आज बड़े काम पूरे कराएगी. मीटिंग और प्रेजेंटेशन में सफलता मिलेगी. हालांकि, ज्यादा बोलने से नसों या गले में दर्द हो सकता है. (उपाय: तुलसी में जल चढ़ाएं.)
कर्क राशि: आर्थिक मामलों में आंख बंद करके भरोसा न करें. अचानक बड़ा खर्च सामने आ सकता है. मीठा और गरिष्ठ भोजन करने से परहेज करें. (उपाय: चावल-दूध का दान करें.)
सिंह राशि: आज आप फुल लीडरशिप मोड में रहेंगे. हालांकि, घमंड या दिखावे में आकर पैसा बहाने से बचें. दिल और ब्लड प्रेशर के मरीज सतर्क रहें. (उपाय: सूर्य देव को लाल फूल चढ़ाएं.)
कन्या राशि: आज दूसरों से कटकर अकेले काम करना पसंद करेंगे. ज्यादा सोचने की वजह से मानसिक तनाव और नींद की कमी हो सकती है. (उपाय: पक्षियों को दाना डालें.)
तुला राशि: नेटवर्किंग और दोस्तों से फायदा मिलेगा. हालांकि, किसी लालच में आकर बड़ा निवेश न करें. पैर में थकान रह सकती है. (उपाय: सफेद मिठाई का दान करें.)
वृश्चिक राशि: बॉस की नज़र आज आप पर बनी रहेगी. काम का बोझ बढ़ेगा. रिस्की निवेश से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें. (उपाय: नारियल जल में प्रवाहित करें.)
धनु राशि: कुछ नया करने का मन होगा. लेकिन सहकर्मियों से बहसबाजी में न उलझें. मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है. (उपाय: भगवान को पीले फूल अर्पित करें.)
मकर राशि: आज (today Rashifal in hindi) पुराना दर्द या पुरानी चिंताएं दोबारा परेशान कर सकती हैं. गुप्त खर्चों से बजट बिगड़ सकता है. जोड़ों के दर्द से सावधान रहें. (उपाय: पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.)
कुंभ राशि: जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ भयंकर गलतफहमी हो सकती है. अपनी ज़िद छोड़ें, वरना बना बनाया काम बिगड़ जाएगा. (उपाय: अनाज या कपड़े दान करें.)
मीन राशि: काम में बारीक गलतियां पकड़ में आएंगी. विरोधियों से सतर्क रहें और पेट का खास ध्यान रखें. (उपाय: जल में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें.)
आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 13 August 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…