आस्था

Aaj Ka rashifal: भौमवती अमावस्या पर इन राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़, तो 4 राशियां होंगी मालामाल

Aaj Ka rashifal 14 July 2026: आज 14 जुलाई 2026 को आषाढ़ अमावस्या और मंगलवार के अद्भुत मिलन से बना भौमवती अमावस्या का महा-संयोग सभी 12 राशियों के जीवन में बहुत बड़ा भूचाल लाने जा रहा है. आज चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होने से और ग्रहों की टेढ़ी चाल के कारण कुछ राशियों के लिए आज का दिन तिजोरी भरने वाला साबित होगा, तो वहीं कुछ राशियों पर अष्टम और द्वादश चंद्रमा के कारण अचानक भारी आर्थिक नुकसान और कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने का संकट मंडरा रहा है.

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार हनुमान जी की कृपा से आज(today Rashifal in hindi) नौकरी, बिजनेस और करियर के मोर्चे पर बड़ा फेरबदल होना तय है. आइए जानते हैं कि आज आपकी राशि के भाग्य में क्या लिखा है.

मेष, वृषभ और मिथुन राशि: मजबूत इच्छाशक्ति से चमकेगा करियर(today Rashifal in hindi)

मेष राशि: चंद्रमा के तीसरे भाव में होने से आज आपकी इच्छाशक्ति फौलादी रहेगी. दफ्तर में आपके रुके हुए सभी महत्वपूर्ण कार्य आज सीनियर अधिकारियों की मदद से पूरे हो जाएंगे. व्यापार में नया निवेश करने के लिए दिन बहुत शानदार है, नौकरीपेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा और छात्रों को बड़ी सफलता हाथ लगेगी.

वृषभ राशि: आर्थिक मामलों में आज आपकी सूझबूझ आपके लिए बंपर मुनाफे के द्वार खोलेगी. बिजनेस में नई तकनीक का इस्तेमाल करना आपके लिए सोने पर suhaaga साबित होगा. नौकरी में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं, कुंवारे लोगों के लिए शादी के नए प्रस्ताव आ सकते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

मिथुन राशि: चंद्रमा आज आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा. नए प्रोजेक्ट्स और बिजनेस डील में आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी. व्यापार, नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको हर तरफ से शुभ और सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे.

कर्क, सिंह और कन्या राशि: 12वें भाव का संकट(Aaj Ka Rashifal 14 July 2026)

कर्क राशि: आज ग्रहों की स्थिति आपके लिए थोड़ी चिंताजनक बनी हुई है. चंद्रमा के 12वें भाव में होने के कारण आज आपको किसी से भी फालतू के विवाद में पड़ने से बचना होगा, वरना बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों की राजनीति से सावधान रहें. प्रेम संबंधों और सरकारी मामलों में आज सतर्कता बरतें.

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है. चंद्रमा के 11वें भाव में रहने से आज आपकी आय के स्रोतों में अचानक बंपर बढ़ोतरी होगी. व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरी में प्रमोशन के नए अवसर मिलेंगे और प्रेम जीवन में आपसी रिश्ते बेहद मजबूत होंगे.

कन्या राशि: चंद्रमा के 10वें भाव में होने से आज आपको करियर के मोर्चे पर कोई बहुत बड़ी और ऐतिहासिक सफलता हाथ लग सकती है. कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा. बिजनेस में पुराने निवेश से मोटा मुनाफा कमाएंगे और परिवार से कोई सुखद समाचार मिलेगा.

तुला, वृश्चिक और धनु राशि: भाग्य का मिलेगा 100% साथ

तुला राशि: आज भाग्य पूरी तरह से आपके पाले में खड़ा है. बिजनेस में आज आपको कुछ ऐसे नए और शानदार अवसर मिलेंगे जो भविष्य में आपकी तिजोरी भर देंगे. बेरोजगार लोगों को आज रोजगार मिलने की पूरी संभावना है. नौकरी में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा और वैवाहिक जीवन में खुशियां दस्तक देंगी.

वृश्चिक राशि: आज का दिन(today Rashifal in hindi) आपके लिए बेहद संवेदनशील रहने वाला है. चंद्रमा के अष्टम भाव में गोचर करने के कारण आज आपको आर्थिक मामलों और नए व्यापारिक समझौतों में विशेष सावधानी रखनी होगी. इस समय नौकरी बदलने का विचार दिमाग से निकाल दें और पारिवारिक विवादों से खुद को पूरी तरह दूर रखें.

धनु राशि: आज बिजनेस के मोर्चे पर आपको कोई बहुत बड़ा ऑर्डर मिल सकता है जिससे मोटा आर्थिक लाभ होने के योग हैं. जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे थे, उन्हें आज मनमुताबिक सफलता मिल जाएगी. हालांकि, शाम के समय जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस करने से बचें.

मकर, कुंभ और मीन राशि: फंसा हुआ पैसा आएगा वापस

मकर राशि: आज का दिन आपके व्यापार विस्तार के लिए हर तरह से अनुकूल है. धन लाभ के कई नए और गुप्त रास्ते आज आपके सामने खुलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति फौलाद जैसी मजबूत हो जाएगी. नौकरी, उच्च शिक्षा और दांपत्य जीवन के मोर्चे पर आज आपको बेहद सुखद और अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे.

कुंभ राशि: अगर आपका पैसा लंबे समय से कहीं फंसा हुआ था या डूब चुका था, तो आज भौमवती अमावस्या के प्रभाव से वह वापस मिल सकता है. बिजनेस में नई साझेदारी करने के लिए दिन बहुत शुभ है. दफ्तर में आपका प्रदर्शन सीनियर्स को प्रभावित करेगा और संतान पक्ष से कोई बहुत बड़ा शुभ समाचार मिलेगा.

मीन राशि: आज आपको जमीन-जायदाद, संपत्ति और कार्यस्थल पर कोई भी बड़ा फैसला बहुत सोच-समझकर ही लेना होगा. ऑफिस की अंदरूनी राजनीति से खुद को पूरी तरह दूर रखें, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है. पढ़ाई में लापरवाही करना छात्रों पर भारी पड़ सकता है, आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता रखें.

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 14 July 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

Rohit Agrawal

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

4 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

20 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

60 minutes ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

1 hour ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago