Aaj Ka Rashifal 17 May 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल Horoscope का आकलन करते हैं. आज 17 मई दिन शनिवार है. ऐसे में आइए जानते हैं आज के दिन किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)…
आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. कार्यस्थल पर आपके विचारों को सराहा जाएगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी दे सकती है. धन के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.
आज का दिन मानसिक शांति और संतुलन का रहेगा. काम में स्थिरता रहेगी और योजनाएं सफल होंगी. किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग बन सकता है. सेहत में थोड़ी थकावट हो सकती है, आराम करें.
सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे. व्यापार में नई डील मिल सकती है. सामाजिक दायरा बढ़ेगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं. खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें.
भावनाएं आज हावी रह सकती हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें. घर-परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है. नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं. सेहत संबंधी लापरवाही न करें.
आज का दिन आत्मविश्लेषण और आगे की योजनाओं के लिए उपयुक्त है. वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे. निवेश के लिए समय अच्छा है.
नया काम शुरू करने से पहले सही सलाह लें. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. किसी रुके हुए कार्य की पूर्ति संभव है. पुराने मित्र से बहस हो सकती है, संयम रखें. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं, रिश्ते प्रगाढ़ होंगे.
ध्यान और साधना से मानसिक शांति मिलेगी. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन धैर्य आवश्यक है. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें. यात्रा का योग बन सकता है, सावधानी बरतें.
आज का दिन रोमांच से भरपूर रहेगा. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. पुराने मित्र का सहयोग मिलेगा. सेहत सामान्य रहेगी.
कार्यस्थल पर नेतृत्व की भूमिका मिल सकती है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. अचल संपत्ति से लाभ संभव है. मन में कोई पुरानी चिंता उभर सकती है, ध्यान से सामना करें.
आज आपकी कल्पनाशक्ति और विचारों को पहचान मिलेगी. नौकरी में मनचाही सफलता मिलेगी. रिश्तेदारों से मुलाकात होगी. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें.
आज का दिन कलात्मक कार्यों में व्यतीत हो सकता है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. किसी नजदीकी व्यक्ति से मनमुटाव हो सकता है, बातचीत से सुलझाएं. आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी.
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…