Aaj Ka Rashifal, 21 May 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल Horoscope का आकलन करते हैं. आज 21 मई दिन बुधवार है. ऐसे में आइए जानते हैं आज के दिन किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)…
आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा. आप अपने कामों को समय पर पूरे कर पाएंगे. परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. नया निवेश सोच-समझकर करें. पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.
आज का दिन मिलाजुला रहेगा. कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौती रह सकती है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर सफलता मिलेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. सेहत का ध्यान रखें, खासकर भोजन में संतुलन जरूरी है.
आपके लिए दिन प्रगति से भरा रहेगा. भाग्य आपका साथ देगा. रुके हुए काम बन सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन या सराहना मिल सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. किसी धार्मिक यात्रा या आयोजन में भाग ले सकते हैं.
ध्यान रखें कि आज भावनाओं में बहकर निर्णय न लें. रिश्तों में तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा. कार्य में मन थोड़ा कम लगेगा, पर प्रयास जारी रखें. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी.
सिंह राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. कोई बड़ा निर्णय आज आपके पक्ष में हो सकता है. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा.
आज का दिन मेहनत और अनुशासन का है. काम में ध्यान दें और समय का सदुपयोग करें. सेहत को लेकर सतर्क रहें. जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है, संयम रखें. पैसों से जुड़े मामलों में समझदारी दिखाने की जरूरत है.
आपके लिए दिन मध्यम रहेगा. कला, संगीत या रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी. किसी पुराने मित्र से संपर्क लाभकारी रहेगा. बच्चों की ओर से संतोषजनक समाचार मिल सकता है. सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
आज का दिन उत्साह और जोश से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं. धन लाभ के योग हैं. वाहन या संपत्ति से संबंधित कोई निर्णय लेना लाभकारी रहेगा. संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है. यात्रा टालें तो बेहतर.
भाग्य आपके साथ है. शिक्षा, प्रतियोगिता और इंटरव्यू के लिए दिन अनुकूल है. आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन मिलेगा. मानसिक शांति के लिए ध्यान करें.
मकर राशि वालों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं लेकिन धैर्य से सब ठीक होगा. आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. किसी बुज़ुर्ग की सलाह आपके लिए मददगार होगी.
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक है. कोई नई शुरुआत कर सकते हैं. रिश्तों में मधुरता आएगी. लव लाइफ में उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी. लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, विशेषकर आँखों या सिरदर्द से परेशानी हो सकती है.
मीन राशि के जातकों को आज आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव होगा. मन शांत रहेगा और कठिन फैसले भी आसानी से ले पाएंगे. नौकरी या व्यापार में सुधार आएगा. छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा. परिवार में खुशहाली रहेगी. यात्रा लाभकारी रहेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Espionage Case: जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के एक अधिकारी की पत्नी पर विदेशी और…
बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में अमन गांधी के बाहर होने से फैंस…
India US Trade Agreement: भारत और अमेरिका के बीच एक साल से अधिक समय से…
Vaishno Devi Special Train: त्योहारों और वैष्णो देवी यात्रा के सीजन में श्रद्धालुओं के लिए…
IMD ने तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों में अगले 8 घंटों के दौरान भारी…
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की…