आस्था

शिव योग से ग्रहों की चाल में नया बदलाव, मेष से मीन तक जानिए किन राशियों की चमक उठेगी किस्मत?

आज बुधवार 25 नवंबर 2026 को Aaj Ka Rashifal के मुताबिक, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और ग्रह-गोचर के संयोग से दिन खास रहने वाला है. पंचांग के अनुसार आज दोपहर 12:00:06 बजे तक शिव योग का प्रभाव रहेगा और उसके बाद सिद्ध योग बनेगा, जबकि प्रतिपदा तिथि शाम 4:52:46 बजे तक प्रभावी रहेगी. आज बुधवार को भगवान गणेश की आराधना का विशेष महत्व है. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का हाल.

मेष राशिफल: पार्टनर से रहें सतर्क

आज का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है और किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी. कारोबार में घाटे की आशंका है, इसलिए पार्टनर से सतर्क रहें, वाणी पर काबू रखें और परिवार से कोई दुखद खबर मिल सकती है.

वृषभ राशिफल: पैतृक संपत्ति में अधिकार

नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है. व्यापार में लाभ के योग बनेंगे, बड़ी पार्टनरशिप से बड़ा मुनाफा मिल सकता है, सेहत ठीक रहेगी और पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलने के संकेत हैं.

मिथुन राशिफल: विरोधियों के षड्यंत्र से बचें

आज संभलकर चलने की जरूरत है क्योंकि विरोधी साजिश रच सकते हैं. दफ्तर में अफसरों से बेवजह विवाद बढ़ सकता है, कारोबार में सहयोगी साथ छोड़ सकते हैं और बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है.

कर्क राशिफल: पारिवारिक विवाद होगा खत्म

आज किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं और कारोबार में बड़ी डील या समझौते के लिए लोन को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है. दिन अच्छा रहेगा, काम में सफलता मिलेगी, विरोधी हारेंगे और परिवार का विवाद सुलझेगा.

सिंह राशिफल: सेहत और विवादों से बचें

Aaj Ka Rashifal के मुताबिक, आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है, जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के विरोध से नुकसान हो सकता है, माता-पिता व जीवनसाथी के बीच विवाद से बचें और निवेश में सतर्क रहें.

कन्या राशिफल: काम में मिलेगा बड़ा सहयोग

आज किसी खास काम की जिम्मेदारी मिल सकती है, हालांकि विरोधी अड़चन डालने की कोशिश करेंगे. कार्यक्षेत्र में बड़ा सहयोग मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी, कमाई के नए रास्ते खुलेंगे और परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे.

तुला राशिफल: अपनों से मिलेगी आर्थिक मदद

नए काम की शुरुआत में सफलता मिल सकती है और कारोबार में परिजनों व दोस्तों से बड़ी आर्थिक मदद मिलने से रुका काम शुरू होगा. परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं, लेकिन माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है.

वृश्चिक राशिफल: आर्थिक संकट से मिलेगी राहत

आज नए काम की नींव रख सकते हैं और कार्यक्षेत्र में बड़ा ऑफर मिलने से लंबे समय से चल रही आर्थिक तंगी दूर हो सकती है. परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे और धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है.

धनु राशिफल: निजी बातें साझा करने से बचें

आज समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और सेहत को लेकर परेशानी रह सकती है. जीवनसाथी से मतभेद तनाव बढ़ाएंगे, कारोबार में बड़ा निर्णय न लें और घरवालों से भी निजी बातें साझा करने से बचें.

मकर राशिफल: रुका धन मिलेगा वापस

आज का दिन शानदार और सुखद रहेगा, रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और बड़ी प्रॉपर्टी डील भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा, लेकिन परिवार में तालमेल की कमी, मजाक से नुकसान और जीवनसाथी से रिश्तों का ध्यान रखें.

कुंभ राशिफल: काम के सिलसिले में यात्रा

नए काम के लिए बाहर की यात्रा संभव है, रास्ते में थोड़ी अड़चन के बावजूद मकसद पूरा होता दिखेगा. पुराना विवाद सुलझाने की कोशिश करें, मांगलिक कार्य के योग हैं और पत्नी-बच्चों के लिए जगह बदलने की जरूरत पड़ सकती है.

मीन राशिफल: पुराना विवाद सुलझेगा

आज का दिन अहम रहेगा और किसी पुराने बड़े विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी. भविष्य सुरक्षित करने के लिए बड़ी रकम जमा कर सकते हैं, लेकिन कारोबार में बड़ा उधार न दें, परिवार में सामंजस्य बनाए रखें और जीवनसाथी के सामने ससुराल की बुराई न करें.

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

Rohit Agrawal

Recent Posts

शिव योग और रोहिणी नक्षत्र का संयोग…! जानें 25 नवंबर का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 25 नवंबर 2026, बुधवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम…

8 minutes ago

दोस्त की बीवी पर आया दिल, शादी की जिद पर अड़ा युवक; हाईटेंशन टावर पर चढ़ मचाया बवाल

संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…

9 hours ago

गलफ्रेंड से मिलने पहुंचा कपड़ा व्यापारी, कमरे में पहुंचने पर ऐसा क्या हुआ कि देने पड़े 70 हजार?

बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…

9 hours ago

अंडमान को ₹62.29 करोड़ की सौगात: दिगलीपुर में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने रखी पॉलिटेक्निक की नींव

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दिगलीपुर दौरे…

10 hours ago